{"_id":"3ffda29f721d4f210e51ff00043ebb55","slug":"major-projects-stopped-because-of-code-of-conduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता से करोड़ों के विकास कार्य पर लगी ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता से करोड़ों के विकास कार्य पर लगी ब्रेक
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चुनाव संहिता लागू होने के चलते शहर में चल रहे करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम भी रुक गया है। करोड़ों रुपये के ऐसे कार्य अब चुनाव के बाद ही संपन्न होंगे। जिनके लिए टेंडर जारी नहीं हो पाए हैं।
इनमें भाई उदय सिंह के किले के निकट बनाए जाने वाले मल्टीपर्पस हाल के अलावा कई बड़ी धर्मशालाओं एवं सड़कों का काम शामिल है।
ये प्रोजेक्ट्स रुके
नगर परिषद के अनुसार, भाई उदय सिंह के किले के पास एक मल्टीपर्पस हाल का निर्माण किया जाना है। जिस पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस पर सबसे नीचे दो मल्टीपर्पस हाल बनाए जाएंगे। इसमें सरकारी स्तर पर चुनाव में वोटों की गिनती जैसे कार्यों हो सकेंगे। इसके बाद तीसरी मंजिल पर पार्किंग के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी चौथी मंजिल पर दुकानें बनाई जाएंगी। जिन्हें व्यावसायिक प्रयोग के लिए लोगों को दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई का काम तो लगभग पूरा हो गया है। लेकिन निर्माण कार्य के लिए टेंडर नहीं हो पाया। आचार संहिता लागू होने के साथ ही इसका कार्य भी लटक गया है।
वार्ड नंबर 14 में प्लास्टिक की सड़कों का काम भी अब आचार संहिता लागू रहने तक नहीं हो पाएगा। वार्ड नंबर एक में बनाई जा रही 13 लाख की लागत से वाल्मीकि धर्मशाला, इसी वार्ड में सीसी की गलियां, डीएवी स्कूल के निकट की सड़कों का काम भी पूरा नहीं हो पाएगा। सीवन गेट पर बनाई जाने वाली 71 लाख रुपये की लागत से गुर्जर धर्मशाला एवं नीमसाहिब गुरुद्वारा रोड पर बनाई जाने वाली 41 लाख रुपये की लागत से महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र का काम भी आचार संहिता के कारण लटक गया है।
विज्ञापन
पहले से शुरू प्रोजेक्ट्स जारी रहेंगे : नपा
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने कहा कि जिन कार्यों के लिए टेंडर नहीं हो पाए, वे कार्य अब चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही होंगे। शहर में मल्टीपर्पज हाल, कई वार्डों में प्लास्टिक एवं सीसी की सड़कों सहित धर्मशालाओं का काम है। जो आचार संहिता के कारण अब करीब डेढ़ माह बाद ही पूरा होगा। जो काम पहले से शुरू हो चुके हैं, उन पर काम जारी रहेगा।