फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major exposure in survey report, amritsar is on top in watching child porn videos on internet

सर्वे: चाइल्ड पोर्न शेयर करने में अमृतसर सबसे आगे

Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
major exposure in survey report, amritsar is on top in watching child porn videos on internet
चाइल्ड पोर्न
हाल ही में हुए एक सर्वे में इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्न की लत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पंजाब का अमृतसर जिला इसमें पहले नंबर पर है। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2017 के माहौल के बीच यह बात सरकार, पुलिस और साइबर विभाग के लिए काफी हैरान करने वाली है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बीते छह महीनों में चाइल्ड पोर्न फाइल्स शेयर करने में सबसे आगे अमृतसर, लखनऊ, अलापुझा, त्रिशूर जैसे शहर रहे। इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्न देखने में अमृतसरवासियों की रुचि इतनी पाई गई कि जुलाई 2016 से लेकर 15 जनवरी 2017 तक 4.3 लाख फाइलें अकेले अमृतसर में देखी गईं। इस मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर है और उसके बाद लखनऊ।
विज्ञापन


यहीं नहीं, इंटरनेट पर चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मैटीरियल (CSAM) तलाशने और शेयर करने के मामले में छोटे शहरों से लेकर बड़े तक सभी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा कानपुर बैराकपुर और दीमापुर जैसे शहरों में भी चाइल्ड पोर्न देखने वालों की तादादा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्न देखना या डाउनलोड करना कानूनन अपराध

major exposure in survey report, amritsar is on top in watching child porn videos on internet
चाइल्ड पोर्न
हाल ही में अमेरिकी भाषा विज्ञानी जेम्स कर्क जोन्स को गिरफ्तार किया गया। उनके पास चाइल्ड पोर्न की 30 हजार से ज्यादा फाइलें मिलीं। यह देखकर पुलिस हैरान रह गई। जेम्स एक बेहद सुरक्षित फाइल शेयरिंग नेटवर्क गीगा ट्राइब का इस्तेमाल कर रहा था, जिसके जरिए वह 490 'लाइक माइंडेड' लोगों से जुड़ा हुआ था।

इस खुलासे के बाद जब सरकारी डाटा खंगाला गया और सर्वे किया गया तो यह सब खुलकर सामने आया। वहीं साइबर लॉ एक्सपर्ट बताते हैं कि चाइल्ड पोर्न देखना या डाउनलोड करना कानूनन अपराध है। चाइल्ड पोर्न देखना या डाउनलोड करना या शेयर करना गैर जमानती अपराध है। इसमें 7 साल की जेल और 10 लाख रुपये जुर्माना लग सकता है।

बता दें कि चाइल्ड पोर्न की रोकथाम के लिए देश में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एक नैशनल अलायंस बनाने का ऐलान किया, जो कानूनी एजेंसियों, मंत्रालयों, आईटी एक्सपर्ट्स, इंटरपोल और एनजीओ से गठजोड़ करके चाइल्ड पॉर्न रोकथाम की दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed