फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major exposure in karontha kand 2013 of haryana

करौंडा कांड में आया नया मोड़, अब इन पर गिरेगी गाज

Thu, 10 Sep 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 10 Sep 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
major exposure in karontha kand 2013 of haryana

देशभर में सुर्खियां बटोरने वाला 2013 का करौंथा कांड। तीन लोगों की मौत और आगजनी आज भी ताजा है। कांड के दौरान गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वॉयज) में आगजनी हुई।

विज्ञापन


प्रिंसिपल ने बताया कि आग में स्कूल का काफी सामान और जरूरी रिकॉर्ड जल गया। लेकिन आरटीआई में हुए खुलासे ने स्कूल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


विभागीय जांच में परत-दर-परत मामला खुलता गया। अब प्राचार्य चार्जशीट हो गए हैं। विभाग में उनके एक इंक्रीमेंट को रोकने की भी तैयारी चल रही है। इसकी फाइल शिक्षा विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर ने उच्च अधिकारियों के पास भेज दी है। इंतजार बस आदेशों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने रिकॉर्ड में ये सामान राख दिखाया

major exposure in karontha kand 2013 of haryana

प्राचार्य ने शिक्षा विभाग को दिए पत्र में लिखा कि करौंथा कांड के समय हमारे विद्यालय में प्रदेशभर के करीब 6 हजार पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था की गई थी। जिनके लिए शिक्षा अधिकारियों के आदेशानुसार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी लगाए गए। इस दौरान लगी आग में हमारे स्कूल की दो दरी, टाट पट्टी, 10 प्लास्टिक की कुर्सी, ऑफिस चेयर, 2 फर्श मैट, 1 जंगला, 2 चौखट दरवाजा, 10 बैंच, 15 बैंचों के एंगल, 5 पंखे, बिजली की सारी फिटिंग, 1 लकड़ी की अलमारी सब राख हो गए। इस अलमारी में विद्यालय का पुराना रिकॉर्ड भी था। इसके अलावा 1 दीवार को 3 जगह से तोड़ा गया। विद्यालय में लगे 16 पेड़ भी काटे गए। यहीं नहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला के 3 योगा मैट, 10 टाट पट्टी और 3 प्लास्टिक की चेयर भी राख हो गई।

आरटीआई के तहत स्कूल में खड़े वाहन जले थे

सर्कुलर रोड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता और रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर के. एल. आहूजा ने इस मामले में आरटीआई लगाई थी। आरटीआई के तहत मिले जवाबों से सामने आया कि जिन सरकारी वाहनों में आग लगी थी, वे स्कूल मैदान में जरूर खड़े थे, लेकिन क्लास रूम से काफी दूर थे।

आरटीआई से यह सवाल भी उठे कि अगर स्कूल का इतना सारा सामान राख हो गया तो प्राचार्य ने एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई? वहीं, विभागीय जांच में कुछ शिक्षकों ने भी आग लगने से इंकार किया।

विभागीय कार्रवाई से संतुष्ट नहीं प्राचार्य

major exposure in karontha kand 2013 of haryana

करौंथा स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ विभागीय जांच के बाद एक इंक्रीमेंट को रोके जाने की बात को लेकर मैं संतुष्ट नहीं हूं। मुझे शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत है कि जब कभी इस मामले में सुनवाई होती है तो वे मुझे बुलाते नहीं हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में फैसला सुनाया है कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर वह सरकारी कर्मचारी है तो उसे नौकरी से बर्खास्त कर देना चाहिए।  
- के. एल. आहूजा, रिटायर एसोसिएट प्रोफेसर व आरटीआई कार्यकर्ता

एक इंक्रीमेंट रोके जाने की तैयारी

करौंथा गांव स्थित ब्वॉयज स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ दो मामलों को लेकर जांच चल रही है। उन्हें चार्जशीट किया गया है और एक इंक्रीमेंट रोकने की तैयारी चल रही है। अभी लिखित में आदेश जारी नहीं किए गए हैं, क्योंकि इस मामले में कमेटी की ओर से आए फैसले को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है।
- सुमन गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर, शिक्षा विभाग

जारी है जांच, नहीं आया कोई फैसला

करौंथा कांड व टूर मामले में अभी जांच चल रही है। कोई फैसला नहीं आया है। मेरी के. एल. आहूजा से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है। उनकी पत्नी पुष्पलता 2007 से स्कूल में अंग्रेजी विषय की लेक्चरर हैं। उनके पति किसी न किसी मामले को लेकर आरटीआई लगाते रहते हैं। पूर्व प्राचार्य के खिलाफ भी आरटीआई लगा रखी है। मुझे इस मामले में इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहना।
- चेतन्य शर्मा, प्राचार्य, रावमावि करौंथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed