फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major Changes may be in Chandigarh BJP

जीत के बाद चंडीगढ़ भाजपा में बदलाव के संकेत

Sun, 18 May 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Major Changes may be in Chandigarh BJP

भाजपा की जीत अब संकेत दे रही है चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की। जिन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में ठीक से काम नहीं किया उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे भाजपा के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से भाजपा की जीत के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में हुई। भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की गई। महाकाली की पूजा अर्चना के बाद मंदिर में भोज का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


बैठक में सह प्रांत कार्यवाह अमृत सागर, महानगर कार्यवाह राजेंद्र जैन, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल के अध्यक्ष राकेश पाल मोदगिल, भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र, सुशील कौशल, सहकार भारती के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल चौहान, विशाल भारती, एनजीओ सेल के उमाकांत तिवारी, पार्षद सतिंदर सिंह, सौरभ जोशी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ भाजपा के संगठन में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं। लोकसभा चुनाव में जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य सही तरीके से नहीं निभाए उनकी रिपोर्ट केंद्र को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed