पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 PCS अधिकारियों का तबादला, पुलिस ने डीएसपी स्तर के 24 अफसर भी बदले
पंजाब पुलिस ने बुधवार को 24 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया है। वहीं एक आईपीएस अधिकारी का भी स्थानांतरण किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से एक आईपीएस और 21 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आदेश के मुताबिक जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के एडिशनल मुख्य प्रशासक जसबीर सिंह-2 को बदलकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) जालंधर लगाया गया है जबकि जालंधर नगर निगम की ज्वाइंट कमिशनर शिखा भगत को अब नगर निगम का एडिशनल कमिशनर बनाया गया है।
इनके अलावा होशियारपुर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दरबारा सिंह रंधावा को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के तहत अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के इस्टेट अधिकारी (हाउसिंग) अविकेश गुप्ता को सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड नियुक्ति किया गया है।
मुकेरियां के एसडीएम कंवलजीत सिंह को एसडीएम नकोदर, जालंधर-1 के एसडीएम जयइंदर सिंह को एसडीएम फगवाड़ा, अजनाला के एसडीएम विकास हीरा को एसडीएम जालंधर-1, नकोदर के एसडीएम रणदीप सिंह हीर को इस्टेट आफिसर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथारिटी और इस्टेट आफिसर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी बलजिंदर सिंह ढिल्लो को सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जालंधर, असिस्टेंट कमिशनर (जनरल) मोहाली तरसेम चंद को एसडीएम नाभा, पट्टी के एसडीएम अमनप्रीत सिंह को इस्टेट आफिसर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी, श्री मुक्तसर साहिब में मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारी रिषभ बंसल को एसडीएम शाहकोट और तरनतारन में मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारी पुनीत शर्मा को ज्वाइंट कमिशनर जालंधर नगर निगम नियुक्त किया गया है।
पंजाब पुलिस ने डीएसपी स्तर के 24 अफसर बदले
पंजाब पुलिस ने बुधवार को 24 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया है। हरप्रीत सिंह को डीएसपी पीबीआई (क्राइम अगेंस्ट वूमन एंड चाइल्ड) कपूरथला, सविंदर पाल सिंह को एसीपी कमांड सेंटर जालंधर, प्रेम कुमार को डीएसपी डिटेक्टिव एसबीएस नगर, हर्षप्रीत सिंह को एसीपी सब-डिवीजन कैंट जालंधर, बबनदीप सिंह को डीएसपी सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी, सुखविंदर सिंह को डीएसपी ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी कपूरथला नियुक्त किया गया है।
दीपक राय को डीएसपी मुख्यालय संगरुर, रुपिंदर कौर को डीएसपी सब-डिवीजन करतारपुर, सुरिंदरपाल को एसीपी लाइसेंसिंग एंड सिक्योरिटी लुधियाना, अमरीक सिंह को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस-कम-नारकोटिक्स फिरोजपुर, सुरजीत सिंह को डीएसपी मुख्यालय अमृतसर ग्रामीण, गुरमीत सिंह को एसीपी पीबीआई स्पेशल क्राइम जालंधर, मनजीत सिंह को डीएसपी डिटेक्टिव मानसा के पद पर तैनात किया गया है।
लवप्रीत सिंह को डीएसपी सब-डिवीजन आदमपुर (जालंधर ग्रामीण), सरबजीत राय को डीएसपी 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर, बलकार सिंह को डीएसपी इकोनामिक आफेंस एंड साइबर क्राइम होशियारपुर, अनिल कुमार भनोट को डीएसपी पीबीआई जालंधर ग्रामीण, मेजर सिंह को डीएसपी 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर, प्रीत कंवलजीत सिंह को एसीपी ट्रैफिक अमृतसर, राजेश कक्कड़ को एसीपी ट्रैफिक जालंधर, जसविंदर सिंह चहल को डीएसपी डिटेक्टिव अमृतसर ग्रामीण, तरसेम मसीह को डीएसपी डिटेक्टिव जालंधर ग्रामीण, हरिंदर सिंह गिल को डीएसपी 7वीं पीएपी जालंधर और गुरइकबाल सिंह को डीएसपी सीआईडी यूनिट पंजाब (चंडीगढ़) लगाया गया है।
इनका भी तबादला
आईपीएस अधिकारी वत्सला गुप्ता को डीसीपी मुख्यालय अमृतसर तैनात किया गया है। पीपीएस अधिकारियों में जालंधर देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह को बदलकर डीसीपी इनवेस्टिगेशन अमृतसर लगाया गया है जबकि इस पद पर तैनात रहे मुखविंदर सिंह को एसएसपी जालंधर देहात का चार्ज दिया गया है।
एसपी मुख्यालय जालंधर देहात मनजीत कौर को एसपी पीबीआई ऑपरेशन गुरदासपुर, एडीसीपी मुख्यालय जालंधर जगजीत सिंह को एसपी इनवेस्टीगेशन गुरदासपुर लगाया गया है। एसपी इनवेस्टीगेशन जालंधर रूरल में तैनात रहे सरबजीत सिंह को बदलकर एसपी इनवेस्टिगेशन होशियारपुर लगाते हुए इस पद पर तैनात रहे मनप्रीत सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन जालंधर लगाया गया है।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) लुधियाना के पद पर तैनात रवचरण सिंह बराड़ को बदलकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर मुख्यालय जालंधर और डीसीपी इनवेस्टिगेशन पीबीआई जालंधर में तैनात रहे जसकिरणजी सिंह को बदलकर डीसीपी लुधियाना देहात लगाया गया है।