{"_id":"62ea302b303ec1634f615796","slug":"major-administrative-reshuffle-in-haryana-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जी अनुपमा को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा, खेमका से वापस लिया गया मत्स्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जी अनुपमा को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा, खेमका से वापस लिया गया मत्स्य विभाग
Wed, 03 Aug 2022 01:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:53 PM IST
सार
आईएएस विजयेंद्र कुमार को उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग मिला है। मत्स्य विभाग अशोक खेमका से वापस ले लिया गया है। अब डी सुरेश को इस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आईएएस अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। वे कोविड-19 के नोडल अधिकारी भी होंगे। आईएएस अनुराग रस्तोगी को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विभाग अब जी अनुपमा के पास रहेगा। आईएएस अरुण गुप्ता को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अंकुर गुप्ता को पीडब्ल्यूडी और आनंद मोहन शरण को उद्योग व वाणिज्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
आईएएस विनीत गर्ग वन एवं पर्यावरण विभाग का काम देखेंगे। आईएएस अनिल मलिक को पंचायत व विकास विभाग मिला है। आईएएस अपूर्व कुमार सिंह को सिंचाई विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं आईएएस विजयेंद्र कुमार को उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग मिला है। मत्स्य विभाग अशोक खेमका से वापस ले लिया गया है। अब डी सुरेश को इस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन