फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major administrative reshuffle by Election Commission before assembly polls in Punjab

बड़ा फेरबदल: पंजाब में चुनाव आयोग ने चारों रेंज के आईजी समेत दो डीसी बदले, आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला

Tue, 18 Jan 2022 08:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jan 2022 08:17 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने मंगलवार को पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों समेत 19 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। गिरीश दयालन को फिरोजपुर और विनीत कुमार को बठिंडा डीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Major administrative reshuffle by Election Commission before assembly polls in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग ने बड़ा फेरबदल करते हुए चारों रेंज के आईजी सहित दो डीसी का तबादला आदेश जारी किया है। इसके साथ ही आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित 19 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को पंजाब में दो डिप्टी कमिश्नर और आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। आयोग ने गिरीश दयालन को फिरोजपुर और विनीत कुमार को बठिंडा जिले में डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों का भी स्थान परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने तबादलों की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग ने गिरीश दयालन को डीसी कम डीईओ फिरोजपुर नियुक्त किया है, जबकि विनीत कुमार नए डीसी कम डीईओ बठिंडा होंगे। इसी तरह चुनाव आयोग ने हरजीत सिंह को एसएसपी एसएएस नगर, ध्रुमन एच निंबाले को एसएसपी होशियारपुर, पाटिल केतन बलिराम को एसएसपी लुधियाना ग्रामीण, दीपक हिलोरी को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण, गुलनीत सिंह खुराना को एसएसपी तरनतारन, अमनीत कौंडल को एसएसपी बठिंडा, संदीप कुमार मलिक को एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


सीईओ डॉ. राजू ने कहा कि सरताज सिंह चहल को एसएसपी फतेहगढ़ साहिब बनाया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने सात पुलिस महानिरीक्षकों और तीन अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों, आईजीपी जसकरण सिंह और आईजीपी मुखविंदर सिंह चिन्ना को पंजाब पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण पाल सिंह को आईजीपी जालंधर रेंज, शिव कुमार वर्मा को आईजीपी बठिंडा रेंज, राकेश अग्रवाल को आईजीपी पटियाला रेंज और प्रदीप कुमार यादव को आईजीपी फरीदकोट रेंज लगाया गया है। इसी तरह सुरजीत सिंह को डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो और कुलजीत सिंह को एआईजी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब लगाया गया है। जबकि जुगराज सिंह को सहायक कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाया गया है। राजू ने बताया कि चुनाव आयोग ने पंजाब में डीएसपी रैंक के 19 अधिकारियों का भी तबादला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed