फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major action by police on illegal liquor in Punjab

पंजाब: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों से बरामद किया बड़ा जखीरा

Sun, 27 Sep 2020 03:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Major action by police on illegal liquor in Punjab
- फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में पुलिस अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दिनों में नौ स्थानों पर छापा मार कर 12 लाख मिली अवैध शराब बरामद की। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई। सब-डिवीजन मजीठा, अजनाला और अटारी में कार्रवाई कर 12,30,800 मिली लीटर शराब जब्त की गई है। 

विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि गांव चाटीविंड लैहल, पुलिस थाना कत्थूनंगल स्थित अवैध शराब केंद्र में शनिवार को एएसपी मजीठा और एसएचओ पुलिस थाना कत्थूनंगल की टीम ने छापा मारा। यहां 1,61,460 मिलीलीटर शराब बरामद हुई। बलवंत सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव चाटीविंड लैहल और रजिंदर कुमार निवासी गांव जैंतीपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


वहीं इसी गांव में एक स्थान पर भी छापेमारी की गई। यहां से 20,250 मिलीलीटर शराब बरामद की। गुरशरन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, चाटीविंड लैहल और जैंतीपुर के रजिंदर कुमार पर केस दर्ज किया गया। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने छापा मारकर थाना कत्थूनंगल के गांव भीलोवाल में एक और स्थान पर से 39,750 मिलीलीटर शराब बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बटाला के वडाला बाँगड़ के मोती राम पुत्र पाखर राम निवासी दशमेश नगर, थाना तरसिक्का और सतीश कुमार पुत्र ओम प्रकाश पर केस दर्ज किया गया। एसएचओ थाना कांबो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर सोहियां खुर्द में छापा मारकर 8,250 मिलीलीटर शराब बरामद की है। गुरमेज सिंह पुत्र बुद्ध सिंह, सोहियां खुर्द पर केस दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed