फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahila Chaupal will be built in Haryana: Shruti Choudhary.

हरियाणा में बनाई जाएंगी महिला चौपाल : श्रुति चौधरी

Wed, 20 Nov 2024 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mahila Chaupal will be built in Haryana: Shruti Choudhary.
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला चौपाल की अवधारणा की रूपरेखा जल्द से जल्द तैयार की जाए। महिला चौपालों में महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही, महिला चौपालों में स्थानीय ग्राम पंचायत की महिला सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति सदस्य जैसे जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। जहां तक संभव हों इन चौपालों को आंगनबाड़ी केंद्रों के नजदीक बनाने का प्रयास किया जाए।

श्रुति चौधरी सोमवार देर शाम यहां महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड में कार्यरत जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों के कार्यों और गतिविधियों की मुख्यालय स्तर पर अवश्य मॉनिटरिंग हो और की गई कार्रवाई की पाक्षिक रिपोर्ट उन्हें भिजवाना सुनिश्चित करें। कहा, विभाग में खाली पदों को भरने का काम भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री की ओर से विभाग से संबंधित 63 घोषणाएं की गई। इनमें से 56 पूरी हो चुकी हैं। शेष पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को सचेत किया कि उन्हें विभाग के अधिकारियों की कार्यों के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी, यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed