{"_id":"613f1d35a17f180e055deeba","slug":"mahila-akali-dal-appoints-two-presidents-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: महिला अकाली दल ने चंडीगढ़ संगठन ढांचे में किया बदलाव, अब होंगी दो अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: महिला अकाली दल ने चंडीगढ़ संगठन ढांचे में किया बदलाव, अब होंगी दो अध्यक्ष
Mon, 13 Sep 2021 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Sep 2021 03:13 PM IST
सार
शिअद मुख्यालय से सोमवार को जारी किए गए बदलाव की सूची के अनुसार परमिंदर कौर रंधावा को बरनाला, करमजीत कौर समौन को मानसा और वेणु शर्मा को अमृतसर महिला अकाली दल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महिला शिरोमणि अकाली दल के संगठनीय ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। इसकी घोषणा करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बताया कि यूटी चंडीगढ़ में अब दो अध्यक्ष बनाए जाएंगे। दोनों पदों पर सतवंत कौर जोहल और गुरदीप कौर बराड़ को नियुक्त किया गया है।
शिअद मुख्यालय से सोमवार को जारी किए गए बदलाव की सूची के अनुसार परमिंदर कौर रंधावा को बरनाला, करमजीत कौर समौन को मानसा और वेणु शर्मा को अमृतसर महिला अकाली दल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रेनू शर्मा अमृतसर और करीना नाहर अमृतसर को महिला अकाली दल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह रंजीत कौर गेहरी मंडी अमृतसर, कुलदीप कौर बेगोवाल और अमरजीत कौर बेगोवाल को महिला अकाली दल का संयुक्त सचिव बनाया गया है।