{"_id":"15579466aaac2749a939b50c3ee4421d","slug":"maghi-conference-will-direct-punjab-assembly-election-2017-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पर गर्माएगी सियासत, तय होगी विस चुनाव की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पर गर्माएगी सियासत, तय होगी विस चुनाव की दिशा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Jan 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघी मेले पर जहां पंजाब का सियासी माहौल पूरी तरह गर्माने के आसार हैं, वहां विधानसभा चुनाव 2017 की दिशा भी तय होगी। मुक्तसर में लगने वाले माघी मेले के दौरान सियासी कांफ्रेंसों से सूबे का राजनीतिक पारा काफी चढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और अकाली दल के साथ-साथ इस बार मुकाबले में आम आदमी पार्टी भी होगी।
विज्ञापन
माघी मेला पंजाब के सबसे महत्वपूर्ण मेलों में है, जोकि चालीस मुक्तों की शहादत को समर्पित है। इस मेले में सियासी कांफ्रेंस की रवायत भी रही है। लेकिन इस बार यह मेला कुछ खास होगा। क्योंकि माघी मेले से विधानसभा चुनाव 2017 की दिशा तय होगी। हर बार माघी मेले में कांग्रेस और शिअद एक-दूसरे पर हमला बोलते आए हैं। इस बार आम आदमी पार्टी भी होगी, जोकि खुद को मजबूत तीसरे विकल्प के तौर पर प्रोजेक्ट करेगी।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल सियासी कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे, इसलिए वर्कर काफी जोश में हैं। केजरीवाल ने पहले ही पंजाबी में एक विडियो सोशल मीडिया पर डाल कर संकेत दे दिए हैं कि वह पंजाबियत को आत्मसात करने की तैयारी में हैं। पार्टी नेता संजय सिंह नशों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया पर तीखे वार कर रहे हैं। पार्टी किसानों के मुद्दे लगातार उठा रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल के भी इन दोनों मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोलने की उम्मीद है। इनके अलावा पुलिस उत्पीड़न, युवाओं व उद्यमियों के मुद्दे भी रहेंगे। सरकार के साथ-साथ आप के निशाने पर कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर भी रहेंगे। यह तय है कि सभी की नजरें आप की कांफ्रेंस पर रहेंगी। कांग्रेस बठिंडा रैली से काफी उत्साहित है और वही प्रदर्शन यहां दोहराने की तैयारी में है। कांग्रेस नेताओं ने भी मालवा में पूरा जोर लगा दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने तैयारी की है कि माघी के स्टेज से प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने स्टाइल में बादलों पर तीखा हमला बोलें। पार्टी नेता एक सुर में कहेंगे कि पंजाब को बचाने के लिए इसे बादलों से छुटकारा दिलाया जाए। पिछले नौ सालों से पंजाब में राज कर रहे अकाली दल के निशाने पर मुख्य तौर पर कांग्रेस होगी।
क्योंकि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल कह चुके हैं कि आप का कोई वजूद नहीं है। चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस से होगा। कुछ समय पहले पंजाब में बने माहौल से अकाली दल बैकफुट पर था। लेकिन सद्भावना रैलियों की कामयाबी से सुखबीर फिर अक्त्रसमक नजर आ रहे हैं। इसलिए वह सरकार का बचाव करने के साथ विरोधियों पर वार भी करेंगे।