{"_id":"03eeb5ad86ed1be14596e0c9ceae0716","slug":"luxury-tax-scheme-for-community-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"और फेल हो गई लग्जरी टैक्स वसूलने की स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और फेल हो गई लग्जरी टैक्स वसूलने की स्कीम
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग पर 4 फीसदी लग्जरी टैक्स तो लगा दिया, लेकिन इसे वसूलने में अब अफसर नाकाम हो रहे हैं। नई बुकिंग पर तो लोग टैक्स दे रहे हैं, लेकिन पहले से बुकिंग करवा चुके लोग टैक्स देने को तैयार नहीं है।
दरअसल निगम ने इस टैक्स को पिछले साल अप्रैल माह से लागू कर दिया था। अब अप्रैल 2013 के बाद बुकिंग करवा चुके लोगों को फोन कर टैक्स जमा करवाने को कहा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई टैक्स देने नहीं आया।
इतना ही नहीं जिन लोगों के फंक्शन हो भी चुके हैं, उन्हें भी फोन किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों को फोन किए जा रहे हैं, वे ज्यादातर टालमटोल कर रहे हैं या फिर सीधा ही मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
जनता पर बढ़ गया बोझ
नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटरों में लग्जरी टैक्स लगाकर आम जनता पर बोझ बढ़ा दिया है। इससे कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग 200 से 400 रुपये महंगी हो गई है।
शहर में इस समय करीब 40 कम्युनिटी सेंटर हैं जिनमें से चार एयरकंडीशंड हैं। एयरकंडीशंड कम्युनिटी सेंटर का किराया 11,236 रुपये है जबकि साधारण का किराया 5,618 रुपये है।
पिछले दो सालों से नगर निगम को यूटी कर एवं आबकारी विभाग विभाग की ओर से लग्जरी टैक्स जमा करवाने के नोटिस आ रहे थे। पहले तो नगर निगम ने टैक्स का विरोध किया था लेकिन प्रशासन के दबाव के बाद अब इस टैक्स को लागू कर दिया गया।
लोगों को फोन कर टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। अगर कोई टैक्स जमा नहीं करवा रहा है तो जो उचित कार्रवाई होगी, वो की जाएगी।
राजीव गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम