फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Luxury cars were seen roaming in the Rose Garden

Chandigarh News: रोज गार्डन में घूमती दिखीं लग्जरी गाड़ियां

Sat, 21 Feb 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Luxury cars were seen roaming in the Rose Garden
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को रोज फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन किया गया लेकिन पहले दिन तमाम अव्यवस्था देखने को मिली। हजारों लोग गुलाबों की खूबसूरती देखने पहुंचे। इस दौरान गार्डन में लग्जरी गाडि़यां घूमतीं दिखीं। मेले में पहुंचे लोगों का कहना था कि गार्डन में किसके परमिशन से गाडि़यां अंदर आईं। ये वाहन स्टॉल पर सामान पहुंचाने वाले भी नहीं थे।
विज्ञापन

फूलों के इस महोत्सव में कई खाली क्यारियां लोगों को निराश करती रहीं। पर्यटक आनंद कुमार और नंदिता का कहना है कि बताया कि कुछ स्थानों पर एक भी गुलाब खिला नजर नहीं आया जबकि कुछ क्यारियों में गिने-चुने फूल थे। ऐसे में भीड़ उन्हीं हिस्सों में सिमट गई जहां गुलाबों की बहार थी। फोटो खिंचवाने के लिए लोग यहीं जमा हुए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बड़ी संख्या में लगाए गए स्टॉलों में से कई को दोपहर एक बजे तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया। स्टॉल संचालकों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समाधान में देरी हुई। बिजली न होने से कारोबार प्रभावित रहा और नुकसान की आशंका भी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article