{"_id":"5e0c61818ebc3e881a475eec","slug":"ludhiana-traffic-police-marshall-scheme-launched-on-new-year-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल का तोहफा- 16 से 65 साल का कोई भी शख्स बन सकता है ट्रैफिक मार्शल, 8 घंटे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का तोहफा- 16 से 65 साल का कोई भी शख्स बन सकता है ट्रैफिक मार्शल, 8 घंटे ड्यूटी
Wed, 01 Jan 2020 02:38 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट सिस्टम
अगर आप किसी सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है या फिर आपके पास दिन में काफी खाली समय है तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, लुधियाना पुलिस नए साल पर ट्रैफिक मार्शल योजना लागू कर दी है। इस योजना में समाजसेवी, छात्र, सेवानिवृत्त मुलाजिम, बुजुर्ग और युवा हिस्सा ले सकते है। इस योजना के तहत काम करने के लिए कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया लुधियाना पुलिस एक जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक लगभग 2 हजार मार्शल की नियुक्ति करने जा रही है। इनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। इस योजना में हिस्सा लेने के लिए व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से ट्रैफिक मार्शल एप के माध्यम से आवेदन कर सकता है। 16 से 65 साल के व्यक्ति इसमें आवेदन कर सकते है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 20 जनवरी तक जितने भी आवेदन पुलिस के पास आएंगे। उन्हें ट्रैफिक संबंधी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकी उन्हें नियमों के संबंध में पूरी जानकारी हो। इस योजना के तहत शहर के 100 चौराहों को कवर किया जाएगा। प्रत्येक चौराहे पर 20 मार्शल को नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक मार्शल को 8 घंटे ड्यूटी देनी होगी। प्रतिदिन 4 से 5 मार्शल एक चौराहे पर तैनात होंगे, हर रोज रोटेशन में उनकी ड्यूटी बदलती रहेगी।

Trending Videos
ट्रैफिक मार्शल को विभाग की तरफ से पहचान पत्र और सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। इस योजना में 16 साल के युवा भी हिस्सा ले सकते है कि लेकिन उन्हें अपने माता पिता से पहले इसकी आज्ञा लेनी होगी। ऐसे छात्रों को उनके स्कूल के आसपास चौराहों पर तैनात किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर के अनुसार सभी मार्शल की हाजिरी प्रतिदिन ऑनलाइन तरीके से लगेगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सचेत करने के लिए डमी चालान बुक भी दी जाएंगी। इसमें कोई नगद चालान नहीं किया जाएगा। एक ट्रैफिक मार्शल को दो साल से लिए नियुक्त किया जाएगा।
अगर वह अपनी ड्यूटी के दौरान कुछ भी गलत करते पाया गया, तो उसे पद से हटा दिया जाएगा। डीसीसी ट्रैफिक इस योजना के नोडल अफसर होंगे। उनकी देखरेख में इस योजना को चलाया जाएगा। वही शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा लाइन को दुरुस्त करने के लिए निगम को कहा गया है। ताकी योजना शुरू होने से पहले सभी कुछ अप-टू-डेट रहे।