फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Safe City project, completed October, 159 CCTV cameras

लुधियाना सेफ सिटी प्रोजेक्ट अक्तूबर तक होगा पूरा, 159 जगहों पर लगेंगे 1442 सीसीटीवी कैमरे

Mon, 30 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Safe City project, completed October, 159 CCTV cameras
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार ने लुधियाना को सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत सुरक्षित करने की कवायद तेज कर दी है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने सोमवार को चंडीगढ़ में एक उच्चस्तरीय बैठक की।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में लुधियाना शहर के 159 स्थानों पर अत्याधुनिक 1442 कैमरे लगाए जाएंगे। इससे अपराधों पर नजर रखी जा सकेगी। उपमुख्यमंत्री ने राज्य के पहले लुधियाना सेफ सिटी प्रोजेक्ट को एक अक्तूबर 2016 तक पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि पंजाब के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि लुधियाना शहर जहां राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है, वहीं जनसंख्या के मामले में भी यह बहुत अहम शहर है। विश्व स्तर पर पंजाब के जिन शहरों का बड़ा नाम है, लुधियाना उनमें शिखर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि प्रोजेक्ट के मुकम्मल होेने से जहां महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी, वहीं शहर को अपराध मुक्त करने में भी इसका बड़ा योगदान होगा।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शहर के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों की निशानदेही कर वहां अत्याधुनिक तकनीक के कैमरे लगाएं जाएं। इन कैमरों से गतिविधियां चेक करने के लिए शहर में मानिटरिंग और कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

पंजाब सरकार यह फैसला पहले ही कर चुकी है कि सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयां, मॉल, बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे स्टेशन में स्थापित किए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी। इसके अलावा अमृतसर का सेफ सिटी प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा।


देशभर में जिन 27 शहरों का सेफ सिटी प्रोजेक्ट के लिए चयन हुआ था, उनमें लुधियाना और अमृतसर भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल और कमल ओसवाल, पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा, एडीजीपी दिनकर गुप्ता, उपमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीएस औजला, विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवाड़ी व अजय महाजन, मेयर हरचरण सिंह, लुधियाना पुलिस कमिश्नर जतिन्द्र सिंह औलख, डिप्टी कमिश्नर रवि भगत, नगर निगम कमिश्नर घनश्याम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed