{"_id":"64369e7f071fd43b8b0a63a7","slug":"ludhiana-railway-station-main-entry-and-exit-gates-to-be-closed-for-redevelopment-work-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: लुधियाना स्टेशन से जुड़ेगा ISBT, मई में पुराने निकास और प्रवेश द्वार होंगे बंद, जानें- नया विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: लुधियाना स्टेशन से जुड़ेगा ISBT, मई में पुराने निकास और प्रवेश द्वार होंगे बंद, जानें- नया विकल्प
Wed, 12 Apr 2023 05:57 PM IST
ajay kumar
अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:57 PM IST
सार
रेलवे सेवाओं और यात्री आवागमन को चालू रखने के लिए वैकल्पिक गेट बनाए जाएंगे। इसके लिए स्टेशन निदेशक ने पुलिस कमिश्नर लुधियाना को पत्र लिखकर सुरक्षा और यात्री सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक कर्मी तैनात करने की मांग की है। लुधियाना स्टेशन के वैकल्पिक रास्ते 30 महीने तक यात्रियों के लिए उपयोग में रहेंगे।
विज्ञापन
Ludhiana Railway Station
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
478 करोड़ रुपये की लागत से लुधियाना स्टेशन का नवीनीकरण होना है। स्टेशन की अत्याधुनिक इमारत को सड़क मार्ग के रास्ते इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से जोड़ा जाएगा। इससे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक आने जाने में आसानी होगी और शाम नगर से सड़क मार्ग के रास्ते यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं पुराने आने-जाने वाले गेट को मई महीने के पहले हफ्ते में यात्रियों और वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुराने रास्ते बंद होने के बाद यात्रियों को जगरांव पुल के पास से एंट्री और माल गोदाम के रास्ते से एग्जिट का विकल्प मिलेगा। हालांकि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिविल लाइन साइड से भी एंट्री और एग्जिट की सुविधा दी जाएगी ताकि यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सेवाओं और यात्री आवागमन को चालू रखने के लिए वैकल्पिक गेट बनाए जाएंगे। इसके लिए स्टेशन निदेशक ने पुलिस कमिश्नर लुधियाना को पत्र लिखकर सुरक्षा और यात्री सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक कर्मी तैनात करने की मांग की है। लुधियाना स्टेशन के वैकल्पिक रास्ते 30 महीने तक यात्रियों के लिए उपयोग में रहेंगे।
इस दौरान अस्थायी तौर पर जनरल टिकट व बुकिंग काउंटर की सुविधा दी जाएगी। निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मशीनरी को प्रवेश और निकास द्वार के पास लाया जाएगा। स्टेशन निदेशक, स्टेशन अधीक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी, टिकट परीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल को अस्थायी कार्यालय मिलेंगे और लुधियाना स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों की ट्रेनों को ढंडारी और साहनेवाल स्टेशन में शिफ्ट किया जाएगा। ट्रेनों के स्टापेज शिफ्ट करने से पहले सूची जारी की जाएगी।