{"_id":"63aaffa4782c9c004a61b23a","slug":"ludhiana-police-accused-of-asking-for-heater-instead-of-taking-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: कार्रवाई करने के बदले पुलिसवालों ने मांगा हीटर, रेहड़ी वाले ने लगाया आरोप, हेल्पलाइन में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: कार्रवाई करने के बदले पुलिसवालों ने मांगा हीटर, रेहड़ी वाले ने लगाया आरोप, हेल्पलाइन में दी शिकायत
Tue, 27 Dec 2022 07:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:53 PM IST
सार
गगनदीप ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की। थाना कोतवाली पुलिस के मुलाजिमों का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है। गगनदीप गलत तरीके से कार्रवाई करवाना चाहता है। अधिकारी मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में रेहड़ी पर सामान बेचने वाले ने थाना कोतवाली के मुंशी और मुलाजिम पर हीटर न देने पर कार्रवाई करने से मना करने का आरोप लगाया है। रेहड़ी लगाने वाले गगनदीप ने आरोप लगाया कि उसका बोर्ड चौड़ा बाजार में लगा था। किसी ने उसे फाड़ दिया तो वह शिकायत देने थाने चला गया। थाने में तैनात मुंशी मुकेश कुमार और मुलाजिम लवप्रीत सिंह ने कार्रवाई करने से साफ तौर पर मना कर दिया और कहा कि उन्हें हीटर लाकर दे।
विज्ञापन
इसके बाद गगनदीप ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की। थाना कोतवाली पुलिस के मुलाजिमों का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है। गगनदीप गलत तरीके से कार्रवाई करवाना चाहता है। अधिकारी मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता गगनदीप खेड़ा ने बताया कि वह चौड़ा बाजार में रेहड़ी पर सामान बेचता है। जिस जगह वह सामान बेचता है, वह इलाका थाना कोतवाली के अधीन आता है। वहां का मुंशी मुकेश कुमार और मुलाजिम लवप्रीत सिंह लगातार उससे टोपी लेकर परेशान कर रहे थे और अब हीटर की मांग कर रहे थे। हीटर न देने पर उन्होंने फोन भी किया। कुछ दिन पहले उसने एक बोर्ड लगवाया था, जिसे कुछ लोगों ने फाड़ दिया। इसकी शिकायत करने पर पुलिस मुलाजिमों ने कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया। एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन