फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana girl called to Chandigarh and molested, two arrested

Chandigarh News: लुधियाना की युवती को चंडीगढ़ बुलाकर छेड़खानी, दो गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana girl called to Chandigarh and molested, two arrested
चंडीगढ़। लुधियाना की रहने वाली एक युवती को चंडीगढ़ बुलाकर उसके साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद गुरदीप निवासी सेक्टर-46 और मेघा निवासी सेक्टर-56 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी पंजाब में एक मॉडलिंग इवेंट में एक लड़के से मुलाकात हुई थी। लड़के ने कहा था कि उसकी चंडीगढ़ में अच्छी जान-पहचान है। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने मॉडलिंग में करिअर बनाने का सपना दिखाकर चंडीगढ़ बुलाया और उसकी मुलाकात अपने एक अन्य दोस्त से करवाई। इसके बाद तीनों एक साथ आरोपी युवक के घर गए और वहां युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़खानी की। युवती ने होेश में आने के बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed