फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana double murder accused arrested from Haridwar

दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी: डेयरी संचालक व नौकर को मारने वाला दबोचा गया, पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

Tue, 28 Feb 2023 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

पुलिस के पास सिर्फ इतना इनपुट था कि आरोपी उत्तर प्रदेश की तरफ भागा है। इसके बाद पुलिस ने उस रास्ते की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। एक फुटेज में आरोपी एक वाहन में सवार होकर जाते दिखाई पड़ा। सीसीटीवी के जरिये वाहन को देखा गया। जांच करने पर पता चला कि आरोपी हरिद्वार की तरफ भागा है। 

विज्ञापन
Ludhiana double murder accused arrested from Haridwar
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के गांव बुलारा में जोत डेयरी फार्म के मालिक जोतराम और उनके यहां काम करने वाले भगवंत सिंह की हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरधारी लाल वारदात को अंजाम देने के बाद हरिद्वार की तरफ ही फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पैसे के लेनदेन में ही जोतराम की हत्या की। भगवंत सिंह ने उसे देख लिया तो आरोपी ने उसे तभी तेजधार हथियार से काट दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि जोतराम और भगवंत सिंह की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी का कोई भी पहचान पत्र न तो जोतराम के बेटों के पास था और न ही पुलिस के पास। उसके पास कोई फोन भी नहीं था। इसके बाद एक टीम कमिश्नरेट पुलिस ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) रवचरण सिंह बराड़ और एडीसीपी सुहेल कासिम मीर की अगुवाई में बनाई। इसमें सीआईए वन, थाना सदर और थाना साहनेवाल की टीम को भी रखा गया। 
विज्ञापन


पुलिस के पास सिर्फ इतना इनपुट था कि आरोपी उत्तर प्रदेश की तरफ भागा है। इसके बाद पुलिस ने उस रास्ते की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। एक फुटेज में आरोपी एक वाहन में सवार होकर जाते दिखाई पड़ा। सीसीटीवी के जरिये वाहन को देखा गया। जांच करने पर पता चला कि आरोपी हरिद्वार की तरफ भागा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर है। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज है। एक मामला तो पुलिस 1996 में 40 किलो अफीम तस्करी का दर्ज किया था तो दूसरा संगरूर के जीआरपी में चूरापोस्त तस्करी का मामला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।


अधिकारियों को डीजीपी डिस्क और मुलाजिमों को नकद इनाम 
लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दो दिन में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने वाली टीम में शामिल ज्वाइंट सीपी, डीसीपी (अपराध) हरमीत सिंह हुंदल, एडीसीपी सुहेल कासिम मीर और एसीपी वैभव सहगल को डीजीपी डिस्क से नवाजा गया है जबकि सीआईए वन के इंचार्ज कुलवंत सिंह और उनकी टीम को डीजीपी डिस्क के साथ एक लाख रुपये का इनाम और थाना साहनेवाल के एसएचओ सुखदेव सिंह और उनकी टीम को डीजीपी डिस्क और एक लाख रुपये का इनाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed