फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana businessman make a statue of Joe Biden

लुधियाना के कारोबारी ने बनाया जो बाइडन का बुत, अब तक इन हस्तियों की बना चुके मूर्ति

Fri, 22 Jan 2021 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana businessman make a statue of Joe Biden
जो बाइडन के बुत के साथ कारोबारी चंद्रशेखर प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला

नवनियुक्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को अब तक भारतीय लोगों ने सिर्फ टीवी या अखबारों में ही देखा होगा लेकिन लुधियाना के 73 वर्षीय कारोबारी चंद्रशेखर प्रभाकर ने शानदार कलाकारी दिखा बाइडन की मूर्ति ही तैयार कर दी। दरअसल, बाइडन की यह मूर्ति देखकर हर कोई दंग रह जाता है। इस मूर्ति में सिर्फ जान ही नहीं है, लेकिन मूर्ति बोलते हुए प्रतीत होती है। इसे तैयार करने में लगभग छह माह का वक्त लगा। बता दें कि प्रभाकर 19 साल में 65 से अधिक मोम के बुत बना चुके हैं। इन्हें रखने के लिए बाकायदा उन्होंने एक म्यूजियम बनाया है। 

विज्ञापन


कारोबारी प्रभाकर ने बताया कि बुत बनाने का काम तो काफी समय पहले से ही शुरू कर दिया था लेकिन आखिरी रूप बाइडन के चुनाव जीतने के बाद दिया गया। बुत बनाने में एक लाख रुपये का खर्च आया है। वहीं, इंग्लैंड में बनने वाले मोम के बुत की कीमत एक करोड़ रुपये तक होती है।
विज्ञापन


मैडम तुसाद के म्यूजियम से मिली प्रेरणा 
प्रभाकर बताते हैं कि बचपन से उन्हें पेंटिंग का शौक था। वे कारोबार के साथ ही पेंटिंग भी करते थे। 2000 में पहली बार इग्लैंड जाने का मौका मिला। वहां मैडम तुसाद का म्यूजियम देखा। तभी सोचा की इस तरह के बुतों का निर्माण वह अपनी सरजमीं पर करेंगे। सबसे पहला बुत महात्मा गांधी का बनाया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, बराक ओबामा, नरेंद्र मोदी, अब्दुल कलाम, जगजीत सिंह, सलमान खान, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय, मदर टेरेसा और कपिल शर्मा का भी बुत वह बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed