भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 26वीं सूची, सनी देओल गुरदासपुर, चंडीगढ़ से किरण खेर लड़ेंगी चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 26वीं सूची जारी की है। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल को भाजपा ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा सनी देओल को मनाने में जुटी हुई थी। चंडीगढ़ सीट से किरण खेर को मैदान में उतारा गया है तो होशियारपुर से सोम प्रकाश मैदान में हैं।
BJP releases 26th list of candidates for 3 #LokSabhaElections2019 seats in Chandigarh & Punjab. Sunny Deol to contest from Gurdaspur, Som Prakash from Hoshiarpur, and Kirron Kher from Chandigarh. pic.twitter.com/ca0C239gwO
— ANI (@ANI) April 23, 2019विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं सनी देओल से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि गुरदासपुर की प्रतिष्ठित सीट से भाजपा सनी को मैदान में उतारना चाहती है। सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद इन कयासों को बल मिला कि पार्टी उन्हें गुरदासपुर लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारेगी। हालांकि सनी देओल का मामला फाइनल होने से पहले अफवाहों का बाजार गर्म हुआ था और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर अटकलें चल पड़ी थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.