गैस उपभोक्ताओं के लिए बेहद अहम खबर
अब गैस सब्सिडी सीधे आपके खाते में आएगी। घरेलू गैस के लिए डायरेक्ट गैस सब्सिडी पंद्रह नवंबर से पंजाब के कुछ जिलों में दी जाएगी जबकि चंडीगढ़ में डायरेक्ट गैस सब्सिडी एक जनवरी से मिलनी शुरू होगी।
डायरेक्ट गैस सब्सिडी लेने के लिए आप दो तरीके इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें आधार कार्ड और बैंक एकाउंट को आधार बनाया गया है।
पंजाब के जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, बरनाला, फरीदकोट और फतेहगढ़ साहिब में सब्सिडी पंद्रह नवंबर से मिलेगी। चंडीगढ़ में गैस सब्सिडी एक जनवरी से शुरू होगी।
ऐसे मिलेगी डायरेक्ट गैस सब्सिडी
-आधार कार्ड गैस डीलर और बैंक को देना होगा। इसके माध्यम से गैस डीलर सिस्टम के माध्यम से सारी जानकारी डीलर और बैंक को मिल जाएगी।
-आधार कार्ड नहीं है तो डीलर द्वारा दिए गए फार्म को भरना होगा। अपना एकाउंट नंबर डीलर को देना होगा। इसके साथ ही आप रिफिल बाउचर में दिए जाने वाले सत्रह डिजिट के नंबर और अपने कस्टमर आईडी को बैंक को सौंप सकते हैं। बैंक इसको वेरीफाई करेगी।