फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love on facebook, man goes to pakistan without visa

FB पर हुआ प्यार, भारतीय युवक बिना वीजा पहुंच गया पाकिस्तान

Mon, 30 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 30 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Love on facebook, man goes to pakistan without visa
फेसबुक - फोटो : Demo Pic
अब फेसबुक पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय युवाओं को भ्रमित कर रही हैं। यह एजेंसियां लड़कियों के जाली एकाउंट नंबर बनाती हैं और उसके माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाकर पाकिस्तान तक बुला लेती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


एक ऐसा ही मामला पाकिस्तान से आई एडवोकेट रुखशानदा ने मीडिया को बताया। एडवोकेट रुखशानदा पाकिस्तान की प्रसिद्ध वकील है और मानवीय रिश्तों के लिए फ्री काम करती है। रूखशानदा पाकिस्तान पीपुल्स फोरम की सदस्य हैं। पाकिस्तान की जेल (पेशावर) में कैद भारतीय युवक हमीद निहाल अंसारी के परिवार से मिलने के लिए मुंबई जाने के लिए अटारी बार्डर से भारत पहुंची हैं।
विज्ञापन


एडवोकेट रूखसानंद के मुताबिक मुंबई के रहने वाले हमीद निहाल अंसारी का फेसबुक पर पेशावर की एक युवती से 2012 में प्यार हो गया। फेसबुक पर दोनों के बीच लंबी बातें होने लगी। इसी बीच पाकिस्तानी लड़की ने हमीद को पाकिस्तान बुला लिया। पाकिस्तान का वीजा जल्दी नही मिलता, ऐसे में प्यार में बेकरार हमीद अफगानिस्तान का वीजा लेकर वहां पहुंचा। इसी बीच पाकिस्तानी लड़की से उसका फेसबुक पर राफ्ता कायम रहा। पाकिस्तानी लड़की के कहने पर हमीद अफगानिस्तान से चोरी छिपे पाकिस्तान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना वीजा पाकिस्तान में गिरफ्तार

Love on facebook, man goes to pakistan without visa
Jail - फोटो : Demo Pic
पेशावर पहुंचने के बाद उसने दोबारा संपर्क साधा तो दो युवक उनसे मिलने के लिए आए। दोनों युवकों ने जाली पहचान पत्र बनवाकर उसे एक होटल में ठहरा दिया। लेकिन उसको लड़की नही मिली।

लड़की के फेसबुक दोस्तों में शामिल कुछ लोगों से उसने संपर्क किया। इसी बीच पुलिस उसे होटल से गिरफ्तार करके ले गई। 2012 से 2015 तक हमीद के बारे में कोई जानकारी नही थी। एक स्थानीय अखबार (पाकिस्तान) में जब हमीद को लेकर उसकी कहानी छपी तो उसकी मदद के लिए वो आगे आई। 

 एडवोकेट रूखशानदा को रिसीव करने के लिए भारत में मानवाधिकार की लड़ाई लड़ रहे फोकलर रिसर्च एकेडमी के प्रधान रमेश यादव, राजिंदर सिंह रूबी और गुरुचरण सिंह गोल्डी ने अटारी बार्डर पर स्वागत करते हुए भारतीय युवक को रिहाई के लिए प्रयास करने पर उन्हें देश के तरफ से शुभकामनाएं दी। 

पहले भी फेसबुक प्यार सरहद लांघने में हो चुके हैं गिरफ्तार 

Love on facebook, man goes to pakistan without visa
pak border - फोटो : डेमो फोटो
पहले भी फेसबुक प्यार सरहद लांघने में हो चुके हैं गिरफ्तार 
गोरखपुर के डिग्री कालेज के प्रोफेसर का बेटा 2012 में फेसबुक में हुए पाकिस्तानी लड़की के प्यार में समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तान जाते समय अटारी रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार हुआ था। उक्त युवक ने बताया था कि फेसबुक पर उसका एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया है जिसके चलते वो पाकिस्तान जा रहा था।

युवक ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसे पता नही था कि पाकिस्तान जाने के लिए उसे वीजा की जरूरत पड़ेगी। बाद में आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था, जहां जमानत के बाद वो गोरखपुर रवाना हो गया। केस अदालत में अभी भी पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed