फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loud Blasts Sound in Amritsar of Punjab, Indo-pak Border

देर रात जोरदार धमाकों की आवाज से दहला अमृतसर, मचा हड़कंप, पुलिस कह रही- सब ठीक है

Fri, 15 Mar 2019 10:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Mar 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Loud Blasts Sound in Amritsar of Punjab, Indo-pak Border
जगजीत सिंह वालिया, एडीसीपी
पंजाब का अमृतसर जिला गुरुवार देर रात जोरदार धमाकों की आवाज से दहल गया। लोग इस कदर दहशत में आ गए कि वे अपने घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं पुलिस का कहना है कि सब कुछ ठीक है। सूत्रों के मुताबिक, एयरफोर्स की ड्रिल चल रही थी। लेकिन धमाकों की आवाज सुनकर लोग अभी तक दहशत में हैं।
विज्ञापन

 


 

सोशल मीडिया पर चला ट्वीट का दौर

सोशल मीडिया पर देर रात ट्वीट करने का दौर चला कि अमृतसर में जोर के धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि इस आवाज के पीछे के कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बात है, जब सभी लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट पर पोस्ट होने लगी।

वहीं धमाकों की आवाज की खबर पुलिस तक पहुंची, तो अफसरों ने ऐसी किसी घटना की पुख्ता जानकारी होने से इंकार किया। एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने देर रात मौके पर पहुंच ही लोगों को समझाया कि यह सिर्फ अफवाह है। किसी तरह के धमाके की कोई घटना नहीं हुई है। लोग शांत रहे और घरों में जाकर सो जाएं।

एडीसीपी ने लोगों से अपील कि वे सोशल मीडिया पर चल रही बातों से परेशान न हों। उन पर विश्वास न करें। सब कुछ ठीक है, हमारी जानकारी के मुताबिक कोई घटना या धमाका नहीं हुआ है। यह किसी की शरारत है, जल्द ही सब पता चल जाएगा। हम नजर बनाए हुए हैं, सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हम पर है।

क्या कहते हैं सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, इलाके में इंडियन एयरफोर्स की ड्रिल चल रही थी। इस वजह से ही लोगों को धमाकों की आवाज सुनाई दी और वे डर गए। पंजाब और जम्मू में यह प्रैक्टिस चल रही है, ताकि अगर पाकिस्तान ने किसी तरह की हरकत की तो तैयारी के साथ जवाब दिया जा सके। ड्रिल के दौरान आईएएफ, सुपरसोनिक और फ्रंटलाइन एयरक्राफ्ट अभ्यास कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed