देर रात जोरदार धमाकों की आवाज से दहला अमृतसर, मचा हड़कंप, पुलिस कह रही- सब ठीक है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jagjit Singh Walia, ADCP Amritsar on reports of loud bangs heard in the city: I appeal to the people to not believe in rumours on social media. Everything is okay, as per our information nothing has happened. #Punjab pic.twitter.com/gleD1uZ4bx
— ANI (@ANI) March 14, 2019विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चला ट्वीट का दौर
सोशल मीडिया पर देर रात ट्वीट करने का दौर चला कि अमृतसर में जोर के धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि इस आवाज के पीछे के कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बात है, जब सभी लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट पर पोस्ट होने लगी।
वहीं धमाकों की आवाज की खबर पुलिस तक पहुंची, तो अफसरों ने ऐसी किसी घटना की पुख्ता जानकारी होने से इंकार किया। एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने देर रात मौके पर पहुंच ही लोगों को समझाया कि यह सिर्फ अफवाह है। किसी तरह के धमाके की कोई घटना नहीं हुई है। लोग शांत रहे और घरों में जाकर सो जाएं।
एडीसीपी ने लोगों से अपील कि वे सोशल मीडिया पर चल रही बातों से परेशान न हों। उन पर विश्वास न करें। सब कुछ ठीक है, हमारी जानकारी के मुताबिक कोई घटना या धमाका नहीं हुआ है। यह किसी की शरारत है, जल्द ही सब पता चल जाएगा। हम नजर बनाए हुए हैं, सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हम पर है।
क्या कहते हैं सूत्र
Sources: The reason for carrying out the combat drill was to be prepared for thwarting any misadventure by the Pakistan Air Force (PAF) to intrude into the Indian air space https://t.co/8yK62UsqRO
— ANI (@ANI) March 15, 2019
Sources: Indian Air Force carried out major readiness exercise last night over Punjab and Jammu in which large number of fighter aircraft participated. During the exercise, IAF jets,including frontline aircraft, flew at supersonic speeds in the border districts including Amritsar pic.twitter.com/QChQ4szjp6
— ANI (@ANI) March 15, 2019