{"_id":"f2dca2f71cfd3f863b7e0fb2082b8c2f","slug":"lord-jesus-unique-tableau-at-sector-19-church","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-19 चर्च में देखिए प्रभु यीशु की अनोखी झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-19 चर्च में देखिए प्रभु यीशु की अनोखी झांकी
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Dec 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथोलिक चर्च सेक्टर-19 के परिसर में इस बार क्रिसमस पर अनोखा दृश्य उपस्थित किया गया है।
विज्ञापन
परिसर में प्रभु यीशु का गांव तो बनाया ही गया है साथ ही उसी परिसर में स्वर्ग और नरक भी बनाया गया है। एक सप्ताह से भी अधिक समय में इसे पांच लोगों ने मिलकर बनाया।
शिमला चंडीगढ़ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप इग्नेशियस मस्करेनस ने बताया कि क्रिममस का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।
आकर्षक झांकियां लोगों को भा रही हैं। स्वर्ग और नरक की झांकी बनाई गई है। इससे लोग प्रेरणा लेंगे। गलत काम का नतीजा गलत और नेक काम का नतीजा अच्छाई दिखाई गई है।
विज्ञापन
इससे लोगों में अच्छाई के प्रति विश्वासा बढ़ेगा। समाज में लोग भालाई और नेक काम करेंगे।
बिशप ने बताया कि साढ़े दस बजे कैरल का कार्यक्रम हुआ और रात बारह बजे धर्म विधि का शुभारंभ हो गया।
उन्होंने बताया कि बुधवार को क्रिसमस के शुभअवसर पर पूरा दिन चर्च खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हजारों की संख्या मेंलोग इसमें शामिल होंगे।
प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रभु यीशु के चरणी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च औरउसके परिसर को जगमग रोशनी से भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-18 के सीएनआई चर्च में भी चरणी बनया गया है। बुधवार को वहां भी भव्य आयोजन होगा। प्रार्थना सभा के भारी लोगों के उमड़ने की संभावना है।
सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा, सेक्टर-24, रामदरबार, हल्लोमाजरा और मनीमाजरा में क्रिसमस पर धार्मिक समारोह आयोजित किए जाएंगे।