फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Look out notice against Aditya and Pawan insan

31 तक आदित्य-पवन इंसा की नहीं हुई गिरफ्तारी तो पुलिस लेगी वारंट

Tue, 24 Oct 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Oct 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
Look out notice against Aditya and Pawan insan
Dera Sacha Sauda spokesperson Aditya Insan - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद 25 अगस्त को हिंसा की साजिश की मुख्य आरोपी हनीप्रीत से पूछताछ के बावजूद हरियाणा पुलिस अब तक आदित्य इंसां और पवन इंसां को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हनीप्रीत के साथ-साथ दोनों आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हैं, जिसकी मियाद 31 अक्तूबर को खत्म होगी। अगर, 31 तक इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के गैर जमानती वारंट जारी करा सकती है। 
विज्ञापन


पंचकूला में हुई हिंसा में शामिल दोनों आरोपी पिछले दो महीने से पुलिस को लगातार चमका दे रहे हैं। पूछताछ में हनीप्रीत सहित अन्य आरोपियों ने इनके बारे में कुछ सुराग दिए, लेकिन सभी बेनतीजा साबित हुए। शुरुआती दौर में पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की गई। लेकिन बताए ठिकानों से दोनों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की भी गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि दोनों आरोपियों को आखिरकार कहां और किसने पनाह दे रखी है। अगर, दो महीने के दौरान दोनों आरोपी विदेश फरार हो चुके हैं तो उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed