फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election : Shock news for BJP in haryana, Maratha left party

हरियाणा में मोदी को झटका, मराठा ने पार्टी छोड़ी

Sat, 15 Mar 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
loksabha election : Shock news for BJP in haryana, Maratha left party
हरियाणा भाजपा में बगावत हो गई है। करनाल सीट हजकां को दिए जाने के बाद भाजपा की टिकट से वंचित हुए वीरेंद्र मराठा ने शनिवार को भाजपा को छोड़ने का निर्णय लिया और बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने लगे हाथ उन्हें करनाल से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। कांग्रेस छोड़ने वाले धर्मबीर सिंह के भाजपा में शामिल होने का भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से भाजपा खुश हो रही थी कि उनकी पार्टी में कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन शनिवार का दिन भाजपा के लिए अच्छा नहीं रहा।

करनाल से बसपा के टिकट पर 2009 में चुनाव लड़ने वाले वीरेंद्र मराठा काफी समय पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि करनाल से उन्हें भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। लेकिन समझौते के तहत भाजपा ने करनाल सीट हजकां को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला तीन दिन पहले हुआ था। मराठा ने तुरंत बसपा के साथ बात की। बसपा के हरियाणा अध्यक्ष नरेश सारन ने बताया कि मराठा को करनाल से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

वे जीत हासिल करेंगे क्योंकि वे स्थानीय और मजबूत उम्मीदवार हैं। मराठा हरियाणा के रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी हैं और रोड जाति से संबंध रखते हैं।

करनाल जिले में इस जाति के काफी वोट हैं। मराठा ने लंबे समय तक उत्तर हरियाणा की लड़ाई भी लड़ी थी। जिससे वे उत्तर हरियाणा में काफी प्रसिद्ध हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed