{"_id":"bde102d17054903cde4ef77c2a05088d","slug":"loksabha-election-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चुनाव 30 अप्रैल को, अधिसूचना 2 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में चुनाव 30 अप्रैल को, अधिसूचना 2 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
16वीं लोकसभा चुनाव के महासमर का बिगुल बज गया है। इस बार चुनाव कुल 9 चरणों में होंगे। पंजाब में सातवें चरण के तहत 30 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
आम चुनाव के कार्यक्रमों पर कयासबाजी का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने दिया है।
पहले चरण का चुनाव 7 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 9 अप्रैल को, तीसरे चरण का चुनाव 10 अप्रैल को, चौथे चरण का 12 अप्रैल को, पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 24 अप्रैल को, सातवें चरण का 30 अप्रैल को, आठवें चरण का 7 मई को और नवें चरण का 12 मई को होंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना 16 मई को होगी।
विज्ञापन
पंजाब में यह होगी चुनावी प्रक्रिया
02 अप्रैल : अधिसूचना जारी
09 अप्रैल: नामाकंन भरने की अंतिम तारीख
10 अप्रैल: नामांकन की जांच
12 अप्रैल: नाम वापसी
30 अप्रैल: मतदान