फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election: INLD will announce his candidate name on march 13

इनेलो 13 को करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Tue, 11 Mar 2014 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election: INLD will announce his candidate name on march 13
इंडियन नेशनल लोकदल 13 मार्च को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। भाजपा के साथ गठबंधन के प्रयास विफल होने के बाद इनेलो ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में 14 मार्च से बैठकें शुरू करने का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन


अभी तक भाजपा-हजकां ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस ने भी अंबाला, सिरसा और गुड़गांव लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सिर्फ सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
विज्ञापन


इसलिए इनेलो ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा रोक ली है। कांग्रेस शेष तीन उम्मीदवारों की घोषणा 12 मार्च और भाजपा 13 मार्च को कर देगी, उसके बाद इनेलो उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि उम्मीदवारों की घोषणा 13 मार्च को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा-हजकां गठबंधन उम्मीदवारों की घोषणा 13 मार्च को संभव है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 13 मार्च को बुलाई गई है।

इसी दिन भाजपा-हजकां के बीच गठबंधन की सीटों का बंटवारा होगा और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। वैसे गठबंधन में हजकां को हिसार और करनाल सीटें दिया जाना तय माना जा रहा है।

हिसार से हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई की उम्मीदवारी लगभग तय है क्योंकि वे वहां से मौजूदा सांसद हैं। करनाल से हजकां के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग नाम चल रहे हैं।


भाजपा शेष आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। वैसे अंबाला से पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया और गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह का टिकट फाइनल है। अन्य सीटों पर 13 मार्च को फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed