फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election in Chandigarh

सेक्टर 45 के पोलिंग बूथ पर वोटरों ने किया हंगामा

Thu, 10 Apr 2014 02:54 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Apr 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election in Chandigarh
सेक्टर 45 के सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में आज वोटरों ने जमकर हंगामा काटा। ये हाल ही में खत्म की गई कॉलोनी नंबर 5 के वोटर थे, जो इस वक्त धनास में रह रहे हैं।
विज्ञापन


ये वोटर चुनाव अधिकारियों द्वारा किए गए व्यवहार से काफी नाराज हैं। इन लोगों की वोट पहले कॉलोनी नंबर 5 में थी, लेकिन विभाग की ओर से इन्हें वोटर स्लिप नहीं दी गई। फिर भी आज सुबह जब लोग अपने वोटर कार्ड लेकर मतदान करने के लिए सेक्टर 45 के पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें ये कहते हुए लाइन से हटा दिया कि पहले स्लिप लेकर आओ।
विज्ञापन


हालांकि इन लोगों ने अधिकारियों को वोटर कार्ड दिखाए, लेकिन वे नहीं मानें। अधिकारियों ने उन्हें काउंटर पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चैक करने को कहा। जब लोग काउंटर पर गए तो वहां काफी भीड़ थी। वहां से उन्हें दूसरे काउंटर पर भेज दिया। इस तरह एक से दूसरे काउंटर पर भटकने से लोग नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पहले ही हम रहने के लिए जगह न मिलने से परेशान हैं, ऊपर से आज वोट के दिन अधिकारियों का इस तरह का बर्ताव। ऐसा लग रहा है मानो हमें मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। अधिकारियों को पता है कि हमारी वोट कॉलोनी नंबर 5 में थी, फिर भी ये लोग हमें परेशान कर रहे हैं।


विभाग ने हमें वोटर स्लिप नहीं दी है तो इसमें हमारी क्या गलती है। सुबह से भटक रहे हैं, कुछ को तो घंटों लाइन में लगने के बाद स्लिप मिल गई, लेकिन बाकी के लोग तो अभी भी धक्के खा रहे हैं। क्या यही प्रशासन की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed