फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election: GUL PANAG will be AAP candidate

जानिए AAP कैंडिडेट गुलपनाग के चुनावी खुलासे

Thu, 13 Mar 2014 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election: GUL PANAG will be AAP candidate

फिल्मों के बाद राजनीतिक का दामन थामने चलीं गुल पनाग दूसरी पारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह चार साल से समाज सेवा से जुड़ी हैं। अब राजनीति में यह काम आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ से टिकट के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


राजनीति में आने के उद्देश्य को लेकर पूछे गए एक सवाल पर गुलपनाग ने कहा कि शुरू से ही समाज सेवा करती रही हूं। गुल फार चेंज मेरा पोर्टल समाज सेवा को समर्पित है। पंजाब, हरियाणा में मैंने अपनी समाजिक संस्था के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा के खिलाफ काम किया। उसके अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी और मेरा उद्देश्य एक है, यानी समाज की गंदगी साफ करके माहौल ठीक करना और जनसेवा करना।
विज्ञापन

मौका मिला तो लोगों की आवाज बनूंगी

Loksabha election: GUL PANAG will be AAP candidate

राजनीति में क्या प्राथमिकता होगी? सवाल पर गुलपनाग ने कहा, 'मैं चंडीगढ़ में पली बढ़ी हूं। हर तबके को जानती हूं। चाहे व्यापारी वर्ग हो या फिर गांव और समाज के लोग, सभी से मिली हूं। मौका मिला तो लोगों की आवाज बनूंगी। मैं यह चेंज चाहूंगी कि चंडीगढ़ के आम आदमी के पास भी पावर होनी चाहिए।

चुनाव प्रचार का माध्यम वही होगा जो पार्टी तय करेगी

Loksabha election: GUL PANAG will be AAP candidate

चुनाव में कम समय बचा है तो उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चंडीगढ़ से चुनाव के लिए कैसे प्रचार करेंगी? पर गुलपनाग ने कहा, 'आपका यह सवाल जायज है। मेरे पास चुनाव के लिए सीमित संसाधन हैं। चुनाव प्रचार का माध्यम साधारण और वही होगा जो पार्टी तय करेगी।'

विज्ञापन

जानिए गुलपनाग को

Loksabha election: GUL PANAG will be AAP candidate
प्रोफाइल
नाम-गुल पनाग
पिता आर्मी अधिकारी (रिटायर्ड)
लेफ्टीनेंट जनरल एचएस पनाग
एजूकेशन: संगरूर (पंजाब) से प्राथमिक शिक्षा, केंद्रीय विद्यालय की स्टूडेंट, पंजाबी यूनिवर्सिटी से स्नातक, पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में परस्नातक

कैरियर
1999 में मिस इंडिया का खिताब, मिस ब्यूटीफुल स्माइल का।, 2003धूप, जुर्म, डोर, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, समर 2007, हेल्लो, अनुभव, स्ट्रेट, हेल्लो डार्लिंग, टर्निंग, फैट्सो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed