{"_id":"d82ffc6c1188c24844e89e16453f22eb","slug":"loksabha-election-controversy-between-kiran-kher-and-harimohan-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"न धवन बैठक में पहुंचे न खेर उनसे मिलने गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न धवन बैठक में पहुंचे न खेर उनसे मिलने गईं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की चंडीगढ़ सीट से लोकसभा प्रत्याशी किरण खेर रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी हैं मगर पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से टिकट के दावेदार रहे हरमोहन धवन को फिलहाल नजरंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि किरण खेर ने कहा था कि वह धवन को मनाने जाएंगी मगर दूसरे दिन भी न तो वह उनके घर गईं और न ही धवन पार्टी की बैठकों में आए।
बुधवार को सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में हुई पार्टी बैठक में शहर के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। बैठक में खेर के अलावा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, संगठन मंत्री अजय जमवाल, महासचिव प्रेम कौशिक व चंद्रशेखर भी मौजूद थे मगर धवन इसमें शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
मंगलवार को खेर के चंडीगढ़ आने पर हुए स्वागत में भी धवन नहीं पहुंचे थे। उनके इस रवैये से स्पष्ट हो रहा है कि टिकट बंटवारे को लेकर उनकी नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को पूरा दिन यही अटकलें चलती रही कि हरमोहन धवन को मनाने के लिए किरण खेर उनके घर जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बुधवार को खेर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करती रही जो सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
समर्थन के बारे में सोचेंगे धवन
किरण खेर को समर्थन देने के लिए अब पार्टी के सभी अहम नेता आगे आ चुके हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन अभी इस ओर फैसला नहीं ले सकें हैं।
खेर को सहयोग देने के बारे में जब धवन से बात की गई तो उन्होंने यही कहा कि वह अभी इस बारे में सोचेंगे।
21 को फैसला करेंगे धवन
हरमोहन धवन अब पार्टी के साथ रहेंगे या नहीं, इस पर वह 21 मार्च को फैसला करेंगे। धवन ने शुक्रवार को सुबह अपने घर पर समर्थकों की बैठक बुलाई है, जिसमें वह अगली रणनीति पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे।
किरण खेर को प्रत्याशी बनाए जाने पर अभी तक धवन ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही उन्होंने खेर का समर्थन करने की बात कही है।