फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election: all candidate from chandigarh releted to punjab university

जानिए, चंडीगढ़ के प्रत्याशियों से जुड़ी दिलचस्प बातें

Tue, 18 Mar 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Mar 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election: all candidate from chandigarh releted to punjab university

देश की मई 2014 में गठित होने वाली नई लोकसभा में चंडीगढ़ से सांसद कोई भी जीतकर पहुंचे, लेकिन वह पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट होगा। चुनावी मैदान में उतरे चंडीगढ़ के सभी नेताओं ने पीयू या इससे एफिलिएटेड कॉलेजों से डिग्री हासिल की है। ऐसे में सभी उम्मीदवार खुद को पीयू से जोड़कर युवाओं को अपने पक्ष में वोट डालने की हर संभव कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

किरण खेर : अभिनय का डिप्लोमा पीयू से

Loksabha election: all candidate from chandigarh releted to punjab university

बीजेपी से चंडीगढ़ लोकसभा की उम्मीदवार अभिनेत्री किरण खेर ने अभिनय की बारीकी पीयू के ही डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर से सीखी। उन्होंने पीयू से ही अभिनय का डिप्लोमा हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने पीयू के इंग्लिश विभाग से भी पढ़ाई की। किरण के पति अनुपम खेर भी पीयू के इंडियन थियेटर विभाग से पढ़े हैं। किरण को विभाग में लाने का श्रेय जाने माने रंगकर्मी और उस समय थियेटर विभाग के हेड बलवंत गार्गी को जाता है। किरण ने प्रो. महेंद्र कुमार और रानी बलबीर कौर से भी अभिनय सीखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्नत जहां : जीसीजी की छात्रा पढ़ाई में होशियार

Loksabha election: all candidate from chandigarh releted to punjab university

बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां ने पीयू से एफिलिएटेड सेक्टर-11 स्थित शहर के सबसे पुराने गर्ल्स कालेज जीसीजी-11 से 2001 में बीए (आनर्स) की डिग्री हासिल की। जन्नत सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट और डीएवी-15 स्कूल की स्टूडेंट रही हैं। पढ़ाई में काफी होशियार जन्नत ने 12वीं में स्कूल में टॉप और चंडीगढ़ में दूसरा स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन

गुल पनाग : पंजाब यूनिवर्सिटी से ली मास्टर डिग्री

Loksabha election: all candidate from chandigarh releted to punjab university

आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार गुल पनाग ने कालेज की पढ़ाई जीसीजी पटियाला कालेज से की है। लेकिन मास्टर डिग्री उन्होंने पिछले ही साल पंजाब यूनिवर्सिटी से ली है। ग्रेजुएशन में इकोनॉमिक्स, गणित और पॉलिटिकल साइंस इनके विषय रहे हैं।

20 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद गुल पनाग पालिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री पूरी नहीं कर सकी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने 2013 में सभी विद्यार्थियों को गोल्डन चांस के तहत डिग्री पूरी करने का मौका दिया। गुल पनाग ने मौके का फायदा उठाया और सेक्टर-36 एमसीएम कालेज में बने एग्जाम सेंटर से एमए पॉलिटिकल साइंस की डिग्री पूरी की। शुरू से ही पढ़ाई में होशियार गुल ने एमए की डिग्री भी प्रथम श्रेणी से पास की है।

पवन बंसल : पीयू के लॉ विभाग से वकालत की डिग्री

Loksabha election: all candidate from chandigarh releted to punjab university

चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस से सातवीं बार प्रत्याशी बने पवन बंसल की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से हुई है। बंसल ने बीएससी की डिग्री शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गवर्नमेंट कालेज फॉर मेन (जीसीएम-11) से हासिल की।

पीयू के लॉ विभाग से वकालत की डिग्री हासिल की। इसी दौरान उन्होंने 1970-71 में पीयू स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में जनरल सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की। बंसल कहते हैं कि उनके लिए शहर के कालेज और पीयू से पढ़ाई करना गर्व की बात है। बंसल 1999 से लगातार चार बार चंडीगढ़ से सांसद चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed