फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: Administration stop of 'AAP' political Conference

होला मोहल्ला में प्रशासन ने रोकी ‘आप’ की सियासी कांफ्रेंस

Sun, 16 Mar 2014 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
loksabha election: Administration stop of 'AAP' political Conference

श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के दौरान पहली बार सियासी कांफ्रेंस करने पहुंची आम आदमी पार्टी की उम्मीदों पर चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया।

विज्ञापन


आयोग द्वारा शनिवार देर शाम जारी आदेश के बाद प्रशासन ने ‘आप’ की सियासी कांफ्रेंस नहीं होने दी।

उधर, ‘आप’ नेताओं को कहना है कि अकाली दल रविवार सुबह तक कांफ्रेंस करने का दावा कर रहा था लेकिन जब ‘आप’ ने आयोग के आदेश का सम्मान करते हुए कांफ्रेंस न करने का फैसला किया तो दबाव में आकर शिअद ने भी कांफ्रेंस को धार्मिक समागम में बदल दिया।
विज्ञापन


‘आप’ के कानूनी सलाहकार हिम्मत शेरगिल ने कहा कि रिलिजस इंस्टीट्यूशंस प्रिवेंशन ऑफ मिसयूज एक्ट 1988 के तहत किसी धार्मिक स्थल पर सियासी कांफ्रेंस की मनाही है। लेकिन आयोग ने धार्मिक अवसर पर ही रोक लगा दी, जोकि एक्ट में है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने सवा लाख रुपये चंदा इकट्ठा कर पोस्टर छपवाए थे। चालीस हजार रुपये कांफ्रेंस स्थल का किराया दिया था। सुबह एसडीएम आए और पोस्टर हटाने को कहा।

जब उनसे पूछा गया कि शिअद की कांफ्रेंस पर क्यों रोक नहीं लगा रहे तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। आयोग का सम्मान करते हुए पार्टी ने कांफ्रेंस रद कर दी।

प्रशासन ने सारे पोस्टर हटा दिए। लोग पार्टी मेंबर बन रहे थे, उसे भी बंद करने को कहा गया। गिरफ्तार करने की धमकी दी गई लेकिन लोग आते रहे और मेंबर बनते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed