फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LokSabha Election 2019, Revolt in INLD, Ajay Chautala may Announce New Party

इनेलो की 'महाभारत' में कौन बनेगा अभिमन्यु, अजय चौटाला करेंगे बड़ा ऐलान, नई पार्टी!

Sat, 17 Nov 2018 11:04 AM IST
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Nov 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
LokSabha Election 2019, Revolt in INLD, Ajay Chautala may Announce New Party
इनेलो नेता अभय चौटाला
इनेलो में चल रही 'महाभारत' में सात चक्र भेद कर अभिमन्यु की तरह संकट के दौर में मजबूती के साथ बाहर निकल कर जो बाहर आएगा वह मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जाएगा। ऐसे में विधायक किसके खेमे में जुटेंगे और कार्यकर्ता किसके खेमे में जाएंगे।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभय खेमे की यह कोशिश है कि कल वे 14 विधायकों के साथ एक दम से एक मंच पर दिखाई दें। पार्टी के कुल 19 विधायक हैं। जींद से विधायक हरी चंद मिड्ढा का निधन हो चुका है। एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नागेंद्र भड़ाना खुल कर सीएम मनोहर लाल के साथ आ गए हैं। उनका दोनों में से किसी गुट से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में अनूप धानक, राजदीप फैागाट और नैना चौटाला एक मंच पर नजर आएंगे। इसके अलावा पिरथी नंबरदार को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। नंबरदार को लेकर स्थिति आज स्पष्ट होगी। इस सबसे इतर दुष्यंत और उनके पिता अजय चौटाला अलग रणनीति पर हैं। जींद से आज नई पार्टी का एलान होगा। नैना चौटाला यह बात पहले ही कर चुकी हैं कि जींद की मीटिंग में डंडा और झंडा सब बदल जाएगा। दुष्यंत चौटाला के कंधों पर आज बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण और अर्जुन के सधे हुए बयान
अभी तक इनेलो की पारिवारिक कलह में अभय चौटाला के दोनों पुत्र करण और अर्जुन किसी के खिलाफ नहीं बोले हैं। परिवार के बीच चल रही कलह में दोनों के बयान सधे हुए हैं। यह सियासी पैंतरा है या परिवार को जोड़े रखने का प्रयास, इसका खुलासा भी आने वाले समय में होगा।


पल पल की रिपोर्ट ले रहे बड़े चौटाला
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला परिवार में घट रहे घटनाक्रम की पल-पल की रिपोर्ट रख रहे हैं। भले ही वे इस समय तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन सूत्रों से उन्हें सारी जानकारी मिल रही है। सूत्र बताते हैं कि आज की बैठक के बाद जो भी निर्णय होगा दोनों धड़े अलग-अलग उसके बाद ओम प्रकाश चौटाला का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed