{"_id":"5befa86ebdec2269317ca078","slug":"loksabha-election-2019-revolt-in-inld-ajay-chautala-may-announce-new-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनेलो की 'महाभारत' में कौन बनेगा अभिमन्यु, अजय चौटाला करेंगे बड़ा ऐलान, नई पार्टी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो की 'महाभारत' में कौन बनेगा अभिमन्यु, अजय चौटाला करेंगे बड़ा ऐलान, नई पार्टी!
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो में चल रही 'महाभारत' में सात चक्र भेद कर अभिमन्यु की तरह संकट के दौर में मजबूती के साथ बाहर निकल कर जो बाहर आएगा वह मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर जाएगा। ऐसे में विधायक किसके खेमे में जुटेंगे और कार्यकर्ता किसके खेमे में जाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभय खेमे की यह कोशिश है कि कल वे 14 विधायकों के साथ एक दम से एक मंच पर दिखाई दें। पार्टी के कुल 19 विधायक हैं। जींद से विधायक हरी चंद मिड्ढा का निधन हो चुका है। एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नागेंद्र भड़ाना खुल कर सीएम मनोहर लाल के साथ आ गए हैं। उनका दोनों में से किसी गुट से कोई वास्ता नहीं है।
ऐसे में अनूप धानक, राजदीप फैागाट और नैना चौटाला एक मंच पर नजर आएंगे। इसके अलावा पिरथी नंबरदार को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। नंबरदार को लेकर स्थिति आज स्पष्ट होगी। इस सबसे इतर दुष्यंत और उनके पिता अजय चौटाला अलग रणनीति पर हैं। जींद से आज नई पार्टी का एलान होगा। नैना चौटाला यह बात पहले ही कर चुकी हैं कि जींद की मीटिंग में डंडा और झंडा सब बदल जाएगा। दुष्यंत चौटाला के कंधों पर आज बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी।
विज्ञापन
करण और अर्जुन के सधे हुए बयान
अभी तक इनेलो की पारिवारिक कलह में अभय चौटाला के दोनों पुत्र करण और अर्जुन किसी के खिलाफ नहीं बोले हैं। परिवार के बीच चल रही कलह में दोनों के बयान सधे हुए हैं। यह सियासी पैंतरा है या परिवार को जोड़े रखने का प्रयास, इसका खुलासा भी आने वाले समय में होगा।
पल पल की रिपोर्ट ले रहे बड़े चौटाला
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला परिवार में घट रहे घटनाक्रम की पल-पल की रिपोर्ट रख रहे हैं। भले ही वे इस समय तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन सूत्रों से उन्हें सारी जानकारी मिल रही है। सूत्र बताते हैं कि आज की बैठक के बाद जो भी निर्णय होगा दोनों धड़े अलग-अलग उसके बाद ओम प्रकाश चौटाला का आशीर्वाद लेने जाएंगे।