फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2019, INLD Supremo Om Prakash Chautala Playing with a Strategy

पुराने साथियों को एकजुट करने में जुटे ओम प्रकाश चौटाला, ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की सूची जारी

Tue, 16 Oct 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Oct 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019, INLD Supremo Om Prakash Chautala Playing with a Strategy
om prakash chautala
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला पुराने साथियों को एकजुट करने में जुट गए हैं। इसके तहत ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की सूची भी जारी की गई। अपने संगठन में पूरी तरह से फेरबदल कर रहे इंडियन नेशनल लोकदल ने यह नया दाव खेला है। वहीं जारी की गई सूची में इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अपने पुराने साथियों को साधते हुए उन्हें एकजुट करने का काम किया है। ओपी चौटाला ने इस सूची में विभिन्न जिलों के उन पूर्व विधायकों और कार्यकर्ताओं को शामिल किया है, जो ओमप्रकाश चौटाला के शासनकाल में काफी सक्रिय रहे और अब लंबे अरसे से हाशिये पर चल रहे थे।
विज्ञापन


इनेलो में चल रही विरासत की इस जंग में इनेलो सुप्रीमो के इस फैसले के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सोमवार को इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा जारी ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की सूची में पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान,  राजबीर बराड़ा समेत मामू राम गोंदर, सुभाष चौधरी, जगदीश नैयर, रामफल कुंडू, रणबीर मंदोला, अत्तर सिंह सैनी हांसी, बूटा सिंह कैथल, सूरजभान काजल जींद, विद्या बेनिवाल, कर्म सिंह डांगरा, वेद सिंह मलिक, मूला राम, दिलबाग सिंह, सरीता नारायण रोहतक, नफे सिंह राठी सहित सुरजीत सिंह सोंढा अंबाला, इंद्रजीत दहिया सोनीपत, कृष्ण राणा अंबाला, मक्खन सिंह लुबाणा अंबाला,
विज्ञापन


दयानंद कुंडू जींद, एडवोकेट रणबीर दहिया सोनीपत, पूर्व एचपीएससी मेंबर आरएस हुड्डा रोहतक, पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह ढुल रोहतक, शम्मी सोंढा अंबाला, रमेश दहिया गुरुग्राम, मेजर उमराव सिंह शेरगिल अंबाला, प्रहलाद शर्मा कुरुक्षेत्र, शिव कुमार गुप्ता गुरुग्राम, पन्ना लाल जैन रोहतक, भाना राम सैनी नारनौल, धर्मपाल छोत कैथल, मनोज कम्बोज करनाल, राजपाल माजरा कैथल, सुरेंद्र नैन नरवाना, पूर्व वीसी अविनाश चावला जींद और किरपाल सिंह अरोड़ा अंबाला कैंट शामिल है। इनेलो सुप्रीमो ने बताया कि जयभगवान कश्यप करनाल, कुलदीप मलिक सोनीपत, तूही राम भारद्वाज पलवल, ओमप्रकाश हथीरा कुरुक्षेत्र, राजिंद्र गोयल पानीपत, बलदेव सिंह वडै़च कुरुक्षेत्र, सुभाष चंद रादौर,
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट कृष्ण मलिक सोनीपत, पूर्व जिला प्रधान जयपाल पुनिया करनाल, धर्मवीर फौजी बहादुरगढ़, ओम पहलवान बहादुरगढ़, गिरिराज सिंह डागर पलवल, जोध सिंह वालिया फरीदाबाद, विक्रम चक्रपाणी पेहवा, पूर्व सरपंच रामफल मलिक कैथल, राजा राम फरीदाबाद, पूर्व एचपीएससी मेंबर सुरेश कंसल कुरुक्षेत्र, रविंद्र बतौड़ पंचकूला, नित्यनंद, रिटायर्ड एक्सईएन आरडी मालड़ा फरीदाबाद, अशोक गोयल (लिल्लू) जींद, जयप्रकाश कम्बोज करनाल, शशिकांत कौशिक पानीपत, हेमराज जागलान पूर्व जिलाध्यक्ष पानीपत, रामकुमार सहरावत पानीपत, महंत सतीश दास महम, डॉ. कृष्ण मिढ्ढा जींद, कंवर सिंह कलमाड़ी महेंद्रगढ़ और कृष्ण गोपाल त्यागी गन्नौर को भी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed