फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2019, BJP Government Decision About BPL Cards in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले हरियाणा में बीजेपी ने किया बड़ा ऐलान, कनेक्शन बीपीएल कार्ड से

Tue, 09 Oct 2018 10:31 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019, BJP Government Decision About BPL Cards in Haryana
manohar lal khattar
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी ने हरियाणा में प्रदेश भर के लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के जरिए सरकार गरीबों को साधने का सोच रही है। दरअसल, हरियाणा सरकार जल्द ही प्रदेश में करीब एक लाख नए बीपीएल कार्ड बनाने जा रही है।
विज्ञापन


सीएम हरियाणा मनोहर लाल के निर्देश पर इस पर तेजी से काम चल रहा है और इसके लिए विभिन्न विभागीय अफसरों की विशेष कमेटी भी गठित है। जो कि नए बीपीएल परिवारों को चिह्नित कर उन्हें बीपीएल कार्ड देने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। सरकार का मानना है कि सूबे में अब भी बहुत से परिवार ऐसे हैं, जो वाकई गरीब है।
विज्ञापन


लेकिन ये न तो अंत्योदय की श्रेणी में हैं और न ही बीपीएल में। इस वजह से ये गरीब लोग सरकार की विभिन्न परियोजनाओं से वंचित है। उधर, करीब पांच साल के भीतर प्रदेश में नए बीपीएल परिवारों का कोई सर्वे भी नहीं हुआ। लेकिन अब सरकार ने एक लाख नए बीपीएल कार्ड बनाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विभाग करेंगे शहरों, गांवों में सर्वे
हरियाणा में अंत्योदय योजना के अंतर्गत एएआई राशन कार्डों की संख्या 248939 हैं। सेंट्रल और स्टेट बीपीएल राशन कार्ड 796837 हैं। जबकि ओपीएच कार्डों की संख्या 1599542 हैं। लेकिन अब सरकार एक लाख के करीब नए स्टेट बीपीएल कार्ड होल्डर बढ़ाना चाहती है। इसलिए ग्रामीण इलाकों में सर्वे की जिम्मेवारी हरियाणा ग्रामीण विकास और शहरों में शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को सौंपी गई है। इसके अलावा फूड एंड सप्लाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हेल्थ विकास, आंगनबाड़ी वर्कर्स इत्यादि इस सर्वे में सहयोग करेंगे।

केंद्र सरकार के मानकों का होगा अनुसरण

Loksabha Election 2019, BJP Government Decision About BPL Cards in Haryana
मनोहर लाल खट्टर
नए बीपीएल सर्वे के दौरान केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए मानकों का ही अनुसरण होगा। बीपीएल पात्रता के लिए परिवारों का आयकर दाता न होना, वाहन न होना, परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में न हो,  मकान का पक्का न होना, परिवार के पास दो हेक्टेयर से ज्यादा असिंचित भूमि और एक हेक्टेयर से ज्यादा सिंचित भूमि न होना इत्यादि शर्तें शामिल रहेंगी।

विशेष कमेटी इसके लिए काम कर रही है। शहरों और गांव में इसके सर्वे के लिए विभागों की ड्यूटियां लगाई जा चुकी है। पुराने सर्वे में बहुत से पात्र लोग छूट गए हैं, उनकी सुध लेते हुए हरियाणा सरकार फिर से नए बीपीएल के लिए सर्वे करवा रही है।
- कर्णदेव  कंबोज, राज्यमंत्री, खाद्य, आपूर्ति, उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed