फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election 2014, social media, punjab, aap

युवाओं तक पहुंचने के लिए 'आप' ने अपनाई ये तकनीक

Tue, 01 Apr 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
loksabha election 2014, social media, punjab, aap
आम आदमी पार्टी (आप) ने गूगल हैंगआउट के जरिए युवा वोट बैंक तक पहुंच बनाने का प्रयोग पंजाब में किया है। राज्य की राजनीति में किसी राजनीतिक दल द्वारा वोटरों तक पहुंचने के लिए पहली बार यह तकनीक अपनाई गई है।
विज्ञापन


पार्टी ने वेब कांफ्रेंस की, जिसका विषय ‘पंजाब में ‘आप’ के लिए चुनौतियां और मौके’ रखा गया था। करीब सवा घंटा चली कांफ्रेंस को पार्टी बेहद सफल मान रही है। इसे देखते हुए अब हर हफ्ते ऐसी कांफ्रेंस आयोजित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश कनवीनर सुमेल सिंह सिद्धू लोगों से रूबरू हुए। कांफ्रेंस में पंजाब के युवाओं केअलावा यूरोप, उत्तरी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से बड़ी संख्या में एनआरआई भी शामिल हुए, जिनके परिजन पंजाब में रहते हैं। कांफ्रेंस का सारा डिजाइन आईआईटी दिल्ली के ग्रेजुएट और ‘आप’ वॉलंटियर समरजीत सिंह उप्पल ने तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमेल सिद्धू ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स ने पंजाब से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछे। ज्यादातर सवाल पार्टी के एजेंडा, एजुकेशन सिस्टम, पंजाब में नशों की समस्या पर थे। यह भी पूछा गया कि पार्टी की चुनाव रणनीति क्या होगी।


खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में पार्टी कैसे वोटरों तक पहुंचेगी। कांफ्रेंस में शामिल शिक्षित तबके केलोग इस बार सियासी मामलों को लेकर काफी जागरूक और संवेदनशील नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी हफ्ते एक और वेब कांफ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed