{"_id":"573e6f667cc1e5cf77cc5e99bba08585","slug":"loksabha-election-2014-social-media-punjab-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं तक पहुंचने के लिए 'आप' ने अपनाई ये तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं तक पहुंचने के लिए 'आप' ने अपनाई ये तकनीक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने गूगल हैंगआउट के जरिए युवा वोट बैंक तक पहुंच बनाने का प्रयोग पंजाब में किया है। राज्य की राजनीति में किसी राजनीतिक दल द्वारा वोटरों तक पहुंचने के लिए पहली बार यह तकनीक अपनाई गई है।
पार्टी ने वेब कांफ्रेंस की, जिसका विषय ‘पंजाब में ‘आप’ के लिए चुनौतियां और मौके’ रखा गया था। करीब सवा घंटा चली कांफ्रेंस को पार्टी बेहद सफल मान रही है। इसे देखते हुए अब हर हफ्ते ऐसी कांफ्रेंस आयोजित करने का फैसला किया गया है।
कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश कनवीनर सुमेल सिंह सिद्धू लोगों से रूबरू हुए। कांफ्रेंस में पंजाब के युवाओं केअलावा यूरोप, उत्तरी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से बड़ी संख्या में एनआरआई भी शामिल हुए, जिनके परिजन पंजाब में रहते हैं। कांफ्रेंस का सारा डिजाइन आईआईटी दिल्ली के ग्रेजुएट और ‘आप’ वॉलंटियर समरजीत सिंह उप्पल ने तैयार किया था।
विज्ञापन
सुमेल सिद्धू ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स ने पंजाब से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछे। ज्यादातर सवाल पार्टी के एजेंडा, एजुकेशन सिस्टम, पंजाब में नशों की समस्या पर थे। यह भी पूछा गया कि पार्टी की चुनाव रणनीति क्या होगी।
खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में पार्टी कैसे वोटरों तक पहुंचेगी। कांफ्रेंस में शामिल शिक्षित तबके केलोग इस बार सियासी मामलों को लेकर काफी जागरूक और संवेदनशील नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी हफ्ते एक और वेब कांफ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचा जा सके।