फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Campaign of Inelo from 14 March

14 मार्च से इनेलो शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

Wed, 12 Mar 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Mar 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Campaign of Inelo from 14 March
लोकसभा चुनाव को देखते हुए इनेलो ने 14 मार्च से राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि 14 मार्च को सुबह दस बजे फरीदाबाद, दोपहर एक बजे गुड़गांव और शाम चार बजे भिवानी संसदीय सीट के कार्यकर्ताओं की बैठक दादरी में होगी।
विज्ञापन


अरोड़ा ने बताया कि 15 मार्च को सुबह दस बजे सोनीपत संसदीय सीट के इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक गोहाना में, दोपहर बारह बजे रोहतक में, शाम तीन बजे हिसार और सिरसा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक 15 मार्च को ही शाम पांच बजे फतेहाबाद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 16 मार्च को सुबह दस बजे करनाल संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। दोपहर एक बजे कुरुक्षेत्र और शाम चार बजे अंबाला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है।


अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस व सीबीआई ने साजिश रचकर इनेलो नेताओं को जेल भिजवाने का जो षड्यंत्र रचा था वह पूरी तरह से लोगों के बीच उजागर हो गया है। लोग अब सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस पार्टी को इस षड्यंत्र का जवाब वोट की चोट से देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed