फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha Elections 2019, Punjab Congress will not Change Candidates, Balmiki Community Ready

लोकसभा चुनाव: कैप्टन ने वाल्मीकि समुदाय को मनाया, नहीं बदलेंगे फतेहगढ़-फरीदकोट के प्रत्याशी

Wed, 17 Apr 2019 01:16 PM IST
खुशबू गोयल हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019, Punjab Congress will not Change Candidates, Balmiki Community Ready
अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस पंजाब में फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी नहीं बदलेगी, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वाल्मीकि समुदाय को मना लिया है। यह संकेत मंगलवार को पंजाब कांग्रेस भवन में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के वाल्मीकि संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक से निकलकर आए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इसके एवज में पार्टी ने वाल्मीकि समाज के दो नेताओं को बोर्ड-निगम में चेयरमैनी देने का फैसला लिया है। सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिनभर विभिन्न जिलों से पहुंचे विधायकों और पार्टी वर्करों के साथ बैठकें कीं। उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं व चुनाव में पार्टी के लिए काम करने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि विधायक राजकुमार वेरका के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे थे।
विज्ञापन


दरअसल, वाल्मीकि समाज ने आपत्ति जताई थी कि प्रदेश की चार आरक्षित सीटों में से दो पर रविदास समुदाय के नेताओं के टिकट दिया गया। लेकिन अन्य दो सीटों पर वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। यह मामला इतना गरमा गया था कि समाज के प्रतिनिधियों ने मामला पार्टी आलाकमान के समक्ष पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी से भी की थी शिकायत

समाज के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह शिकायत भी की कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आलाकमान को रिजर्व सीटों के बारे में अंधेरे में रखा है। पता चला है कि बैठक में समाज के नेताओं ने यह मांग रखी कि पार्टी ने अगर चारों आरक्षित सीटें अन्य समुदायों को दे दी हैं तो वाल्मीकि समुदाय को चार बोर्ड निगमों की चेयरमैनी दी जाए।

इस पर कैप्टन ने तुरंत अश्विनी बगानिया और किट्टू ग्रेवाल को चेयरमैन बनाने पर सहमति जता दी। बता दें कि अश्विनी बगानिया ने फतेहगढ़ साहिब सीट से और किट्टू ग्रेवाल ने जालंधर सीट से टिकट की मांग की थी। इस संबंध में जब अश्विनी बगानिया और किट्टू ग्रेवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बैठक के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समुदाय की बात बहुत ध्यान से सुनी और हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में वे इतना ही बता सकते हैं कि वाल्मीकि समाज कांग्रेस के साथ है और चुनाव में भी पार्टी को पूरा समर्थन दिया जाएगा। प्रत्याशी बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेगी, उसे वाल्मीकि समाज स्वीकार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed