{"_id":"5cdafa8bbdec22075b0bfbdf","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-modi-targets-congress-over-statement-of-mani-shankar-aiyar-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर पर साधा निशाना, कहा- बर्खास्तगी कांग्रेस का ड्रामा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर पर साधा निशाना, कहा- बर्खास्तगी कांग्रेस का ड्रामा था
Wed, 15 May 2019 01:42 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर को आड़े हाथों लिया। पीएम ने कहा कि याद रखिए कि जब गुजरात के चुनाव थे तो नामदार के खास और इनकी सरकार में मंत्री रहे एक नेता ने कह दिया मोदी तो नीच है। इस पर गुजरात में तूफान खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इस बयान पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकालकर ड्रामा किया और फिर कुछ दिन बाद वापस ले लिया। गुजरात में जिसने गालियां दी और मेरे लिए अत्यंत खराब शब्द प्रयोग किए, उन्होंने कल फिर वही बात कही जो उन्होंने उस समय बोली थी। अब तो वह यह ताल ठोक कर कहने लगे हैं कि उन्होंने जो गाली दी वह गलत नहीं थी। नामदार के साथियों ने इसी अहंकार के साथ देश पर शासन किया है।
विज्ञापन
पंजाब चुनाव के बाद फिर अपने गुरु को गले लगा लेंगे नामदार
जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 84 के सिख विरोधी दंगों पर विवादित बयान देने वाले सैम पित्रोदा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नामदार (राहुल गांधी) के गुरु जी ने 84 के सिख दंगे पर कहा था कि हुआ तो हुआ। आप समझ सकते हैं कि वो किसकी बोली बोल रहे हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आज पंजाब में चुनाव न होते, तो नामदार अपने उस गुरु को एक शब्द भी नही कहते।
विज्ञापन
देख लेना पंजाब चुनाव के बाद अपने गुरु को फिर से गले लगाकर आगे चल पड़ेंगे। मालूम हो कि सैम पित्रोदा ने सिख दंगों पर दिए गए अपने बयान में हुआ तो हुआ कहा था, जिसकी राहुल गांधी ने निंदा की थी और कहा था कि सैम पित्रोदा का यह बयान शर्मनाक है।