{"_id":"5c98a9acbdec22144c192ab3","slug":"lok-sabha-elections-2019-paralympian-deepa-malik-and-inld-mla-kehar-singh-rawat-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक, इनेलो विधायक रहे केहर सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक, इनेलो विधायक रहे केहर सिंह रावत
Mon, 25 Mar 2019 04:27 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
पैरालंपियन दीपा मलिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के तैयारियों के बीच पैरालंपियन दीपा मलिक और हथीन से इनेलो विधायक रहे केहर सिंह रावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन और पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों को पार्टी में शामिल कराया। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में शाम 4 बजे दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
बता दें कि इनेलो का परिवारिक विवाद जब से शुरू हुआ है, तब से पार्टी के मुसीबतों का दौर झेल रही है। पार्टी ने अभय चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को जब से बाहर निकाला है, उसके बाद से ही उठापटक जारी है। इनेलो छोड़ कर कुछ विधायक दुष्यंत की नई पार्टी जनता जननायक पार्टी में तो कुछ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Delhi: Paralympian Deepa Malik(in file pic) and INLD MLA Kehar Singh Rawat to join Bharatiya Janata Party(BJP) pic.twitter.com/peWgNFbdwX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 25, 2019