{"_id":"5c88ecbcbdec2214046eeb7c","slug":"lok-sabha-elections-2019-navjot-kaur-reply-to-harsimrat-kaur-badal-on-statement-on-navjot-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री नवजोत सिद्धू को पाक एजेंट कहने पर भड़की पत्नी, बोलीं- ऐसा बोलने वालों को शर्म आनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री नवजोत सिद्धू को पाक एजेंट कहने पर भड़की पत्नी, बोलीं- ऐसा बोलने वालों को शर्म आनी चाहिए
Wed, 13 Mar 2019 05:14 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
नवजोत कौर
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को पाक एजेंट कहने पर उनकी पत्नी नवजोत कौर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें करने वालों को शर्म आनी चाहिए। नवजोत कौर ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया और कहा कि हम सिख विश्वास करते हैं कि यह गुरु नानक देव जी की मर्जी थी। करतारपुर कॉरिडोर खुलने के पीछे सिखों की दुआएं रही हैं। हमने कभी कॉरिडोर के लिए क्रेडिट नहीं लेना चाहा और न ही हमें चाहिए। लोगों को ऐसी बातें करते हुए शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
Navjot Kaur on Harsimrat Badal's comment 'Navjot Sidhu is Pak agent': We Sikhs believe it was wish of Guru Nanak Ji & prayers of Sikhs that this corridor opened. We've earlier also said that we don't want to take credit for it. These people should be ashamed of talking like that. pic.twitter.com/ehtshaHoua
— ANI (@ANI) March 13, 2019विज्ञापन
Trending Videos
हरसिमरत ने सिद्धू को पाक एजेंट कहा था
मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नवजोत सिद्धू दावा करते हैं कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाक पीएम इमरान खान ने अपना काम किया। उन्हें इमरान खान का काम दिखा, अपनी सरकार का काम नहीं दिखा। कॉरिडोर के प्रस्ताव को कैबिनेट में किसने पास किया? नवजोत सिद्धू पाक एजेंट हैं, वे जो चाहते हैं कह सकते हैं। उन्हें पाकिस्तान की तरफ से बोलना भी चाहिए।
Harsimrat Badal on Navjot Sidhu claims his cordiality with Pak PM Imran Khan has worked: You got it done from there but who got it done from our govt, who passed it in cabinet? He can say what he wants, he is Pak agent, he obviously has to speak about Pakistan.#KartarpurCorridor pic.twitter.com/cwltWmzJas
— ANI (@ANI) March 13, 2019