फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Minister Navjot Sidhu Tweet on Campaigning for Congress

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए देश भर में प्रचार करेंगे नवजोत सिद्धू, बोले- राहुल गांधी का आदेश

Mon, 08 Apr 2019 03:02 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Minister Navjot Sidhu Tweet on Campaigning for Congress
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

लोकसभा चुनाव 2019 में मंत्री नवजोत सिद्धू कांग्रेस के लिए देश भर में प्रचार करेंगे। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने उन्हें प्रचार करने को कहा है। सिद्धू 10 अप्रैल से देश भर में कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू कर देंगे। सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ट्वीट करके यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सिद्धू ने एक दिन पहले माता वैष्णो देवी से अपनी तस्वीरें ट्वीट की थीं। साथ ही लिखा था कि वह राहुल से मिलने दिल्ली जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने राहुल और अहमद पटेल के साथ अपनी तस्वीरें ट्वीट कीं। साथ ही लिखा कि राहुल ने उन्हें देश भर में प्रचार के लिए कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि वह पटेल से मिलकर शेड्यूल तय कर लें।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि राहुल ने उन्हें दस अप्रैल से 40 दिन तक देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचार के लिए कहा है। वह 40 दिनों तक ड्यूटी पर रहेंगे। सिद्धू ने कहा कि 19 राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के प्रधानों ने पार्टी हाईकमान को लिखा है कि उन्हें प्रचार के लिए भेजा जाए। सिद्धू के साथ उनके करीबी और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह भी प्रचार पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान काफी डिमांड में थे सिद्धू

गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी सिद्धू की काफी डिमांड थी। उन्होंने कई दिनों तक लगातार प्रचार किया था, जिससे उनके गले में तकलीफ भी हो गई थी। दिलचस्प है कि सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर चंडीगढ़ से टिकट मांग रही थीं, जिसके नहीं मिलने पर सिद्धू नाराज थे। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुट के साथ भी उनकी नहीं बन रही है।

मोगा में राहुल की रैली में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। इसे लेकर सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई थी। वहीं, परगट सिंह जालंधर में चौधरी संतोख को टिकट दिए जाने से नाराज हैं। वह टिकट के दूसरे दावेदार मोहिंदर सिंह केपी की हिमायत कर रहे हैं। इसलिए दोनों के ही चुनाव के दौरान पंजाब से बाहर रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed