फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Minister Harsimrat Kaur says, Congress wants to win with disorder riots

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का बड़ा आरोप, बोलीं-कांग्रेस गुंडागर्दी के सहारे जीतना चाहती है

Sun, 19 May 2019 05:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Minister Harsimrat Kaur says, Congress wants to win with disorder riots
शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल

मतदान करने के बाद लंबी में शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कांग्रेस गुंडागर्दी के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन शिअद बडे प्रोजेक्टों को बठिंडा लेकर आने के नाम पर चुनाव जीत रहा है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर कांग्रेस अपने गुंडों के जरिए अकाली वर्करों को डरा धमका रही है। 

विज्ञापन


बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग का रिश्तेदार डीएसपी के कार्यालय में बैठकर अपने गुंडों को आदेश दे रहा है जिसके चलते चुनाव में पंजाब में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से बठिंडा सीट को कांग्रेस की झोली में आने संबंधी दिए गए बयान पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मनप्रीत बादल जमीनी हकीकत से बहुत दूर हैं। उनको पता नहीं कि सूबे की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। हरसिमरत कौर बादल ने दावा किया कि वो बडे़ अंतर के साथ बठिंडा सीट जीत रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने हमेशा अकाली दल को दो फाड़ करने का प्रयास किया

Lok sabha elections 2019, Minister Harsimrat Kaur says, Congress wants to win with disorder riots
बादल परिवार - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी में मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बठिंडा व फिरोजपुर सीट शिअद बडे़ अंतर से जीत रहा है। वो खुद दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार करके आए हैं। जनता का रुझान फिर से मोदी को प्रधानमंत्री देखना है जिसके चलते जनता शिअद भाजपा उम्मीदवारों को वोट करेगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अकाली दल को दो फाड़ करने का प्रयास किया है। लेकिन अकाली दल को कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो भी खुद शिअद को छोड़कर चले जाएंगे तो भी अकाली दल चलता रहेगा। बादल ने दावा किया कि सूबे से इस बार हैरान करने वाले नतीजे सामने आएंगे।

अमरिंदर सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार रहें : मजीठिया

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मजीठा विधानसभा हलका में मतदान करने के बाद मंत्री नवजोत सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि वह ‘नाचा’ है। उसने चुनाव प्रचार नहीं किया, बल्कि मंच का प्रयोग नाचने के लिए किया है। सिद्धू के प्रचार का ढंग ऐसे था जैसा उन्हें भाड़े में लाया गया हो। कांग्रेस ने सिद्धू की पत्नी को बठिंडा लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। 

हिम्मत होती तो सिद्धू उन्हें चुनाव मैदान में उतारते। तब सिद्धू ने कहा था कि उनकी पत्नी कोई स्टपनी नहीं है। अकाली दल किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई भी फ्रेंडली मैच नहीं खेल रहा।

उन्होंने कहा कि एक सिख होने के नाते सिद्धू प्रियंका गांधी को रहबर कहे, इससे बड़ी शर्मनाक बात नहीं हो सकती। मजीठिया ने कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने वाले हैं, कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed