फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Kirron kher election Campaign on bike in chandigarh

किरण खेर को बाइक पर प्रचार करना पड़ा महंगा, चंडीगढ़ पुलिस ने काट दिया चालान, ये रही वजह

Fri, 17 May 2019 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Kirron kher election Campaign on bike in chandigarh
चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर

सांसद किरण खेर बुधवार को प्रचार के दौरान जिस बाइक पर शहर की सड़कों पर घूम रही थीं, उस बाइक पर नंबर प्लेट ही नहीं था। हैरानी की बात तो यह रही कि शहर की सख्त ट्रैफिक पुलिस की भी पैनी नजर इस पर नहीं पड़ी। बुधवार को सांसद किरण खेर सेक्टर-7 से लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर तक अपना प्रचार करने निकली थीं। 

विज्ञापन


इस दौरान वह सेक्टर-7 से होते हुए पीयू के स्टूडेंट सेंटर तक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पीछे बैठी हुई थीं। सांसद के ट्रैफिक नियम के इस उल्लंघन को शहर के कुछ आम लोगों ने पकड़ लिया और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
विज्ञापन


 ट्रैफिक पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक दिन बाद गुरुवार को सांसद के प्रचार के दौरान प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल मालिक का चालान काट दिया। इस संबंध में एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद का कहना है कि मोटरसाइकिल मालिक को पोस्टल चालान भेजा गया है। चालान बिना नंबर प्लेट की वजह से काटा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed