फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, INLD Supermo Abhay Chautala Announce Candidates for Haryana

लोकसभा चुनाव: हरियाणा में इनेलो ने घोषित किए छह उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Wed, 17 Apr 2019 02:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Apr 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, INLD Supermo Abhay Chautala Announce Candidates for Haryana
अभय चौटाला
लंबी जद्दोजहद के बाद इंडियन नेशनल लोकदल ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में अधिकतर नए चेहरे हैं। सिर्फ सिरसा सीट से चरणजीत सिंह रोड़ी पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। बाकी पांच उम्मीदवार नए हैं। रोहतक, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और गुड़गांव सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला से मंत्रणा के बाद पार्टी अपने बाकी चार उम्मीदवार घोषित करेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और रामपाल माजरा को सौंपी गई है। यहां पत्रकारों से बातचीत में इनेलो के वरष्ठि नेता अभय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी ने बहुत सूझबूझ और सलाह के बाद ये प्रत्याशी तय किए हैं।
विज्ञापन


बाकी चार प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द होगी। उन्होंने दूसरे दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं तो कुछ की मंशा इनेलो को हराने की है। यहां कांग्रेस या भाजपा को चुनाव हराने की मंशा के साथ कोई चुनाव नहीं लड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के सिरमौर बने रोड़ी
दिल्ली में हुए एक न्यूज चैनल के स्टिंग में सांसद रोड़ी पाक साफ बच गए। उनकी ईमानदारी को लोहा मानते हुए अभय सिंह चौटाला ने उनका बखान किया। अभय ने कहा कि दस करोड़ की रकम लेकर स्टिंग करने वाले व्यक्तियों ने हमारे सांसद को लोकसभा में दो सवाल रखने का ऑफर दिया, लेकिन हमारे सांसद ने मना कर दिया और कहा कि मैं गरीब जरूर हूं लेकिन बेईमान नहीं हूं। उन्होंने रोड़ी की ईमानदारी को पार्टी के लिए फख्र की बात बताया।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की नियुक्तियां की गईं

अंबाला से रामपाल वाल्मीकि इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वे चार बार पार्षद रहे हैं और एक बार डिप्टी मेयर। अंबाला और यमुनानगर दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करने के बाद रामपाल का नाम तय किया गया है। करनाल से धर्मवीर पाड़ा को पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। वे असंध से हलका अध्यक्ष रहे हैं और उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।

धर्मवीर पाड़ा के पिता ने स्वर्गीय देवीलाल के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। सिरसा से पार्टी ने पुराने चेहरे चरणजीत सिंह रोड़ी को मैदान में उतारा है। चरणजीत यहां से वर्तमान सांसद हैं। उनकी पांच साल की सेवा को देखते हुए उन्हें यहां से टिकट दिया गया है। संकट के इस दौर में पार्टी को रोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

सोनीपत से पार्टी ने समाजसेवी और जिला कार्यकारिणी के प्रधान सुरेंद्र छिकारा हो उतारा है। छिकारा इनेलो परिवार के युवा सदस्य के तौर पर देखे जाते हैं। हिसार से इनेलो ने सुरेश कोत को मैदान में उतारा है। सुरेश किसान संगठन से जुडे़  हैं और अपने छात्र जीवन से राजनति में सक्रिय हैं।

किसानों की समस्याओं और उनके मुद़दों पर समझ के कारण उन्हें मैदान में उतारा गया है। फरीदाबाद से समाजसेवी महेंद्र सिंह चौहान को इनेलो ने टिकट दिया है। यह टिकट भी काफी मशक्कत के बाद फाइनल किया गया है। पार्टी का दावा है कि चौहान की छवि और पार्टी का वोटबैंक यहां पर जीत का आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed